रात में नहाने से बदलती है किस्मत या बढ़ती हैं परेशानियां? ज्योतिषाचार्य से जानें

रात में स्नान का असर व्यक्ति की कुंडली, ग्रह दशा और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। लेकिन, अगर आप ज्योतिषीय दृष्टि से देखते हैं, तो खास दिनों में ऐसा करने से बचना चाहिए। हालांकि, सही तरीके अपनाने से आप इसे शुभ बना सकते हैं। इस कड़ी में आइए जान लेते हैं कि ज्योतिष के अनुसार रात में नहाने से क्या होता है।
Astrology Aspects of bathing at night

हमारे जीवन में कई चीजें परंपराओं और विश्वासों से जुड़ी होती हैं। इन्हीं में से एक है- रात में नहाने का प्रभाव। कई लोग मानते हैं कि रात में स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह अशुभ फल देता है। ऐसे में, कई लोग यह सब सुनकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर सच क्या है? रात में नहाना क्या वाकई मुसिबत को बुलावा देना है, या फिर इसका दैनिक जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है? चलिए ज्योतिषाचार्य अनिल उपाध्याय जी से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

रात में नहाने के ज्योतिषीय लाभ

taking bath at night Astrology aspects

  • नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है – शास्त्रों के अनुसार, दिनभर की भागदौड़ और थकान के कारण शरीर पर नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है, जिसे रात में स्नान करके दूर किया जा सकता है।
  • मन और मस्तिष्क शांत होता है – अगर आप रात में सोने से पहले नहाते हैं, तो यह मानसिक शांति देता है और नींद अच्छी आती है।
  • चंद्र ग्रह से जुड़ा प्रभाव – ज्योतिष के अनुसार, रात में स्नान करने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे भावनात्मक संतुलन बना रहता है।

इसे भी पढ़ें-सनातन धर्म की वो 5 घटनाएं जिन्होंने दिखाई भक्ति की शक्ति

रात में नहाने के संभावित दोष

  • शनि और राहु का प्रभाव– कुछ ज्योतिषीय मतों के अनुसार, रात में नहाने से शनि और राहु के दोष बढ़ सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
  • बीमारियों का खतरा– ठंडे पानी से नहाने पर सर्दी-जुकाम और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिससे शरीर की ऊर्जा प्रभावित होती है।
  • विशेष अवसरों पर मनाही– अमावस्या, ग्रहण या श्राद्ध जैसे विशेष अवसरों पर रात में स्नान को शुभ नहीं माना जाता है।

इसे भी पढ़ें-घर से निकलने से पहले किन मंत्रों का जाप करने से कार्यों में मिल सकती है सफलता

रात में नहाने का सही नियम

can we take at night

  • अगर आप रात में नहाना चाहते हैं, तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • गुरुवार और शनिवार को रात में नहाने से बचें, क्योंकि यह गुरुओं और शनि ग्रह से जुड़ा होता है।
  • रात में स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा नमक अवश्य मिला लें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
  • संभव हो तो रात में नहाने के बाद धूप-दीप जलाएं ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

इसे भी पढ़ें-बच्चों के कपड़े रात में घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जान लीजिए इसकी धार्मिक वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP