हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के दौरान हवन करने का विशेष महत्व है। यह न केवल देवी को प्रसन्न करता है बल्कि घर की नकारात्मकता को भी दूर करता है। अगर आप भी इस नवरात्रि में हवन करने की योजना बना रहे हैं, तो सही हवन सामग्री, शुभ मुहूर्त और हवन मंत्रों की जानकारी होना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस बार चैत्र नवरात्रि में हवन कब और कैसे करना चाहिए?
चैत्र नवरात्रि के दौरान हवन कब और किस मुहूर्त में करें?
चैत्र नवरात्रि में हवन का विशेष महत्व है, और इसे करने के लिए अष्टमी और नवमी तिथियां सबसे शुभ मानी जाती हैं। अष्टमी पर हवन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अष्टमी पर हवन का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त में होता है। वहीं नवमी तिथि को भी हवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन रवि योग, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं, जिससे पूरे दिन हवन करना शुभ रहेगा।
चैत्र नवरात्रि के दौरान हवन करने की विधि
- सबसे पहले एक साफ स्थान पर हवन कुंड स्थापित करें।
- हवन कुंड पर स्वास्तिक बनाकर कलावा बांधें।
- आम की लकड़ियों और कपूर को प्रज्वलित करें।
- घी, हवन सामग्री जैसे जौ, चावल, तिल आदि से मंत्रों के साथ आहुति दें।
- पूर्ण आहुति में नारियल में घी, पान, सुपारी, लौंग, जायफल व प्रसाद भरकर हवन कुंड में समर्पित करें।
- हवन के बाद भगवान गणेश और मां दुर्गा की आरती करें।
इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami 2025: भगवान राम का जन्मोत्सव इस साल क्यों है खास? जानें शुभ संयोग और धार्मिक महत्व
चैत्र नवरात्रि में हवन करने के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
चैत्र नवरात्रि पर हवन करने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- ऊं स्वस्ति न इन्द्रश्चाग्निश्च स्वस्ति नः पथ्यावतीः।
- स्वस्ति नो वृषपर्वा विश्वेदेवा स्वस्तये।।"
- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।"
- ऊं दुं दुर्गायै नमः।"
इसे जरूर पढ़ें - April Vrat or Tyohar List 2025: 'राम नवमी' से लेकर 'अक्षय तृतीया' तक अप्रैल के पूरे महीने रहेगा त्योहारों का उत्साह, जानें शुभ तिथियां और मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के दौरान हवन करने का महत्व क्या है?
चैत्र नवरात्रि में हवन का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि हवन करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हवन से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हवन करने से ग्रहों के दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि हवन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों