Pithori Amavasya Date 2025: पिठोरी अमावस्या के दिन क्या होता है? जानें इस साल कब पड़ रही है और क्या है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Pithori Amavasya Kab Hai 2025: पिठोरी अमावस्या पर पूजा करने से संतान के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, इस दिन स्नान, दान और तर्पण करने से पितृ दोष समाप्त होता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
pithori amavasya 2025

पिठोरी अमावस्या हिंदू धर्म में भाद्रपद मास की अमावस्या को मनाई जाती है, जिसका विशेष महत्व है। यह दिन माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए व्रत और पूजा करने के लिए समर्पित है। इस दिन देवी दुर्गा के 64 योगिनियों के रूपों की पूजा होती है जिससे संतान के जीवन से सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही, इस अमावस्या को पितरों की शांति के लिए स्नान, दान और तर्पण करना भी बहुत शुभ माना जाता है जिससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्ससे आइये जानते हैं पिठोरी अमावस्य की तिथि, स्नान-दान मुहूर्त और महत्व।

पिठोरी अमावस्या 2025 कब है?

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि 22 अगस्त, शुक्रवार के दिन सुबह 11:55 बजे से शुरू होगी और 23 अगस्त, शनिवार के दिन सुबह 11:35 बजे समाप्त होगी।

pithori amavasya 2025 mahatva

चूंकि अमावस्या का व्रत मध्यकाल में रखा जाता है, इसलिए पिठोरी अमावस्या का स्नान-दान 22 अगस्त को किया जाएगा। साथ ही, इस दिन राहु से जुड़े उपाय करना भी लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें:Amavasya 2025 List: अगस्त से दिसंबर तक कब-कब पड़ रही है अमावस्या? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

पिठोरी अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त 2025

पिठोरी अमावस्या के दिन सना-दान से लेकर पूजा तक के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इसके अलावा, अमावस्या तिथि पर चूंकि भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। ऐसे में प्रदोष काल भी बन रहा है।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:06 बजे से सुबह 04:50 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:35 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
  • स्नान-दान मुहूर्त: सुबह 11:55 से अगले दिन 23 अगस्त, सूर्योदय तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:09 बजे से दोपहर 03:01 बजे तक
  • प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 06:53 बजे से रात 09:06 बजे तक

पिठोरी अमावस्या का महत्व

पिठोरी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मानसिक शांति मिलती है। दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

pithori amavasya 2025 puja muhurat

इसके अलावा, इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से कालसर्प दोष और शनि दोष जैसे अशुभ ग्रहों के प्रभाव कम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिव पूजा और दान से सौभाग्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • भाद्रपद अमावस्या को पिठोरी अमावस्या क्यों कहते हैं?

    इस दिन मां पार्वती ने 64 योगिनियों के साथ मिलकर भगवान गणेश की पूजा की थी। इसी वजह से इसे पिठोरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
  • पिठोरी अमावस्या के दिन क्या दान करें? 

    पिठोरी अमावस्या के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। 
  • पिठोरी अमावस्या के दिन किस पेड़ की पूजा होती है?

    पिठोरी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा होती है।