आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के इन मंत्रों से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

हिंदू धर्म में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन मंत्रों के जाप व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 
ashadh gupt navratri 2025 chant these mantras for wish fulfillment and prosperity

गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से दस महाविद्याओं की उपासना के लिए समर्पित होती है। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ-साथ काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला जैसी महाविद्याओं की साधना की जाती है। इन साधनाओं को गुप्त रखा जाता है ताकि उनका प्रभाव बना रहे। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में किया गया मंत्र जाप शीघ्र फलदायी होता है और साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अब ऐसे में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन किन मंत्रों के जाप से व्यक्ति को मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मंत्रों का जाप करने के विधान के बारे में जानते हैं।

सौभाग्य प्राप्ति के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मंत्र जाप

maa-kali-ki-katha

गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से तांत्रिक साधनाओं के लिए जानी जाती है। इस दौरान सामान्य लोग भी अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ देवी की आराधना कर सकते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो अपने जीवन में सुख-समृद्धि, धन, अच्छे स्वास्थ्य और समग्र सौभाग्य को आकर्षित करना चाहते हैं।

  • ॐऐंह्रींक्लींचामुण्डायैविच्चे
  • ॐश्रींह्रींक्लींऐंकमलवासिन्यैस्वाहा
  • सर्वमंगलमांगल्येशिवेसर्वार्थसाधिके।शरण्येत्रयम्बकेगौरीनारायणिनमोऽस्तुते।।
  • कात्यायनिमहामायेमहायोगिन्यधीश्वरि।नन्दगोपसुतंदेविपतिंमेकुरुतेनमः।।

सुख-शांति के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मंत्र जाप

गुप्त नवरात्रि मुख्यतः तंत्र साधना और गुप्त शक्तियों की उपासना के लिए जानी जाती है। इस दौरान देवी के 10 महाविद्या स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिनमें मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल हैं। अगर आप घर की सुख-शांति चाहते हैं तो इस दौरान इन मंत्रों का जाप करें।

  • ॐ दुं दुर्गायै नमः
  • सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः
  • देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे:

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा का महत्व

मनोकामना पूर्ति के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मंत्र जाप

maa-kali-ke-mantra

ऐसा माना जाता है कि इस दौरान देवी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यदि आप नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य, विवाह या किसी अन्य व्यक्तिगत इच्छा की पूर्ति चाहते हैं, तो इन नौ दिनों में सही मंत्र का जाप करके आप देवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा
  • कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः
  • पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को 9 दिन लगाएं इन चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-शांति और बरकत

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP