आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घर लाएं ये 1 चीज, होने लगेगी बरकत

मान्यता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में गुप्त रूप से की गई साधना से भक्तों को सिद्धियां, सुरक्षा और आत्मज्ञान प्राप्त होता है एवं सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 
ashadh gupt navratri 2025 what to bring at home for prosperity

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून, गुरुवार से शुरू होकर 4 जुलाई, शुक्रवार तक रहेगी। यह साल में आने वाली चार नवरात्रियों में से एक है और इसका विशेष महत्व गुप्त साधना, तंत्र-मंत्र और आध्यात्मिक उन्नति के लिए माना जाता है। इस दौरान सामान्य दुर्गा पूजा के बजाय दस महाविद्याओं की उपासना की जाती है जिन्हें बहुत शक्तिशाली माना जाता है। मान्यता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में गुप्त रूप से की गई साधना से भक्तों को सिद्धियां, सुरक्षा और आत्मज्ञान प्राप्त होता है एवं सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घर पर 1 चीज जरूर लानी चाहिए क्योंकि उसके प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 के पहले दिन क्या लेकर आएं?

गुड़हल का फूल देवी दुर्गा और विशेष रूप से दस महाविद्याओं को अत्यंत प्रिय है। गुप्त नवरात्रि में इन शक्तिशाली देवियों की उपासना की जाती है, और लाल गुड़हल का फूल उन्हें अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

ashadh gupt navratri 2025 pr ghar mein kya lekar aaye

खासकर महाकाली को यह फूल बहुत पसंद है और उन्हें अर्पित करने से उनकी कृपा बरसती है। यह फूल देवी की शक्ति और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे चढ़ाने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती ही नहीं, इस कवच के पाठ से भी शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं मां दुर्गा

ज्योतिष शास्त्र में गुड़हल का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से बताया गया है। सूर्य ग्रहों का राजा है और इसका मजबूत होना मान-सम्मान, सफलता और पिता-पुत्र के संबंधों में सुधार लाता है। वहीं, मंगल ऊर्जा, साहस और भूमि से जुड़े मामलों का कारक है। गुड़हल का फूल घर में लाने और पूजा में उपयोग करने से आपकी कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति मजबूत होती है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं और आपको हर कार्य में सफलता मिलने लगती है।

ashadh gupt navratri 2025 pr ghar mein kya laye

गुड़हल का फूल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर में सकारात्मकता लाने में भी सहायक माना जाता है। इसे घर में रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है और घर का वातावरण शुद्ध होता है। चूंकि गुप्त नवरात्रि में गुप्त साधनाएं की जाती हैं ऐसे में नकारात्मक प्रभावों से बचाव के लिए गुड़हल का उपयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। यह फूल धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला भी माना जाता है जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। अगर आप आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गुड़हल का फूल घर लाते हैं और विधिपूर्वक पूजा करते हैं तो आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन करें ये नौ महा उपाय, घर में बनी रहेगी शुभता

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के किस मंत्र का जाप करें?  

    आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान 'ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या ओम गजाननाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।