सनातन धर्म में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। इस दिन मां दुर्गा के दस महाविद्याओं की तंत्र साधना के लिए विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। बता दें, इन महाविद्याओं की पूजा गुप्त रूप से विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति और तंत्र-मंत्र की सिद्धियों के लिए की जाती है। गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा-अर्चना और साधना अत्यंत फलदायी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान देवी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। जो जातक सामान्य रूप से अपनी इच्छाएं व्यक्त नहीं कर पाते, वे गुप्त नवरात्रि में गोपनीय तरीके से पूजा करके सिद्धि प्राप्त कर सकत हैं। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर कलह-क्लेश से छुटकारा पाने के लिए उपाय
रात को सोने से पहले एक कटोरी में थोड़ी सी काली मिर्च लें और उसे घर के किसी ऐसे कोने में रखें जहां किसी की नजर न पड़े. अगली सुबह, उस काली मिर्च को किसी सुनसान जगह पर फेंक दें या मिट्टी में दबा दें। यह उपाय लगातार नौ दिनों तक गुप्त रूप से करने से बुरी शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है और परिवार में चल रहे झगड़े-क्लेश से छुटकारा मिलता है। रात को सोने से पहले मिट्टी के दीपक में कपूर और लौंग डालकर पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन स्वास्थ्य सुधार के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन, आप मां काली की पूजा करते समय एक विशेष उपाय कर सकते हैं. इसमें, आपको गुलाब के फूलों की माला मां काली को अर्पित करनी चाहिए. इसके साथ ही, 11 लौंग और 5 कपूर लेकर मां दुर्गा के सामने रखें। फिर, 'ऊं क्रीं कालिका देव्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। जाप पूरा होने के बाद, कपूर और लौंग को जला दें और उसकी राख को एक ताबीज में भरकर धारण करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है और शत्रु बाधाएं दूर होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा का महत्व
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन धन लाभ के लिए उपाय
नवरात्रि के चौथे दिन मां भुवनेश्वरी की पूजा की जाती है। इस दिन धन लाभ के लिए 21 तुलसी के पत्ते लेकर गंगाजल से धो लें और इन्हें मां दुर्गा को अर्पित करें। 'ऊं नमो भगवती विष्णुप्रियायै नमः' मंत्र का जाप करें। नवरात्रि के आखिरी दिन इन पत्तों को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें।
इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को 9 दिन लगाएं इन चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-शांति और बरकत
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों