image

कब है आषाढ़ अमावस्या 2025? जानें पूजा से लेकर राहु काल तक का समय और महत्व

पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है आषाढ़ माह की अमावस्या। आइये जानते हैं कि आषाढ़ अमावस्या इस साल कब पड़ रही है और क्या है इस दिन पूजा से लेकर पितृ तर्पण तक का शुभ मुहूर्त।
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 16:44 IST

हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है, हालांकि यह एक अशुभ तिथि है लेकिन पितरों की पूजा के लिए या फिर पितृ तर्पण एवं श्राद्ध कर्म के लिए यह तिथि उत्तम मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है आषाढ़ माह की अमावस्या।

अन्य अमावस्या तिथियों में से आषाढ़ माह की अमावस्या इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह अमावस्या आषाढ़ के उस महीने में आती है जब चातुर्मास शुरू हो जाता है और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि आषाढ़ अमावस्या इस साल कब पड़ रही है, क्या है इस दिन पूजा से लेकर पितृ तर्पण तक का शुभ मुहूर्त, कब बन रहा है राहु काल और क्या है आषाढ़ अमावस्या का महत्व।

आषाढ़ अमावस्या 2025 कब है?

आषाढ़ अमावस्या तिथि का आरंभ 24 जून, मंगलवार के दिन शाम 6 बजकर 59 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 25 जून, बुधवार के दिन शाम 4 बजकर 2 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु के निद्रा में चले जाने का महीना है आषाढ़... चातुर्मास से पहले कर लें 5 काम, घर में बनी रहेगी शुभता

आषाढ़ अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त

आषाढ़ अमावस्या के दिन यानी कि 25 जून को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 मिनट से सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक है। यह समय पवित्र नदी में स्नान और अमावस्या के दान के लिए शुभ है।

kab hai ashadh amavasya 2025

आषाढ़ अमावस्या के दिन सुबह 04 बजकर 53 मिनट से सुबह 05 बजकर 56 मिनट तक का समय सुबह की पूजा के लिए उत्तम है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, वेशी योग और गुरु आदित्य योग बन रहे हैं।

सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यूं तो अमावस्या के दिन किसी भी प्रकार के शुभ काम को करने की मनाही होती है, लेकिन इस समय में आप शुभ काम कर सकते हैं।

दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक विजय मुहूर्त होगा। वहीं, शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक गोधुली मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा, अमृत काल भी बन रहे है।

ashadh amavasya kab hai 2025

अमृत काल का समय रात 11 बजकर 34 मिनट से देर रात 01 बजकर 02 मिनट यानी कि 26 जून तक का होगा। आषाढ़ अमावस्या के दिन राहु काल का समय दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:43 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: घर से निकलते समय की गई ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं ऑफिस में परेशानियां, जानें ज्योतिष से

आषाढ़ अमावस्या 2025 महत्व

आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए पवित्र नदियों में स्नान, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन किए गए ये कर्म पितृ दोष को शांत करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं।

यह तिथि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन हल और खेती के औजारों की पूजा की जाती है जिसे 'हलहारिणी अमावस्या' भी कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि भी होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
आषाढ़ अमावस्या के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए? 
आषाढ़ अमावस्या के दिन 5 दीपक जलाने चाहिए।  
आषाढ़ अमावस्या के दिन किस मंत्र का जाप करें?
आषाढ़ अमावस्या के दिन पितृ गायत्री मंत्र का जाप करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है, यह मंत्र है: ॐ पितृगणाय विद्महे, दिव्य पितृय देहि धीमहि, तन्नो पितृ प्रचोदयात्।।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;