april pradosh vrat 2025 what bhog should be offered to lord shiva for happiness and prosperity

April Pradosh Vrat 2025 Bhog: अप्रैल माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

अप्रैल माह का प्रदोष सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में वैशाख प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को क्या भोग लगाएं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-23, 08:00 IST

हिंदू धर्म में वैशाख प्रदोष व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। यह व्रत वैशाख महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। प्रदोष व्रत करने से जीवन के सभी कष्टों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में इस दिन भगवान शिव को क्या भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं पंचामृत का भोग

panchamrit

पंचामृत में इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक सामग्री का अपना महत्व है। दूध पवित्रता का प्रतीक है, दही समृद्धि और उर्वरता का, घी ज्ञान और प्रकाश का, शहद मिठास और एकता का, और चीनी आनंद और खुशी का प्रतिनिधित्व करती है। इन पांचों पवित्र तत्वों का मिश्रण भगवान शिव को अर्पित करना शुभता का सकारात्मकता का संचार करती है। इसलिए भगवान शिव को प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं पंचमेवे का भोग

pachmeva

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को पंचमेवे का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि शिव जी को पंचमेवे का भोग लगाने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती है। पंचमेवा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव को पंचमेवे का भोग लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - April Pradosh Vrat 2025: अप्रैल माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं ये तीन पत्ते, धन-धान्य के साथ सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं चावल की खीर का भोग

kheer

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सफेल के खीर का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से चंद्रदोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही अगर आपको काम में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- April Pradosh Vrat 2025: अप्रैल माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;