Angarak Yog 2024: 31 मई तक इन 3 राशियों पर रहेगा अंगारक योग का प्रभाव, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र में राहु और मंगल की युति से अंगारक योग बन रहा है। यह योग बेहद अशुभ माना जाता है। जिसका प्रभाव 3 राशि के जातकों पर पड़ेगा। 

Angarak Yog  effects on these zodiac sign

(Angarak yog 2024 effects on these zodiac sign) वैदिक शास्त्र के अनुसार कई सारे योग का वर्णन विस्तार से किया गया है। इस योग को बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह योग जातक के जीवन में मुसीबत लेकर आया है। वहीं इस बार राहु और मंगल की मीन राशि में महायुति होने का कारण अंगारक योग का निर्माण हो चुका है। यह योग 23 अप्रैल से लेकर 31 मई तक रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें 28 दिनों तक सतर्क रहना है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अंगारक योग से किस राशि के जातकों को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

अंगारक योग का मेष राशि पर प्रभाव

aries

अंगारक योग बनने से मेष राशि के जातकों को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। उन्हें अपनी सेहत के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इन पूरे 28 दिनों में सफलता के योग कम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी हो सकती है। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ नहीं है। आपको मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर रविवार को उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें और जरूरतमंदों को दान जरूर करें। इससे लाभ हो सकता है और अंगारक योग का प्रभाव भी कम हो सकता है।

अंगारक योग का कन्या राशि पर प्रभाव

अंगारक योग के बनने से कन्या राशि के जातकों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। पड़ोसियों के साथ मनमुटाव भी हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Aries Career Horoscope 2024: करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है नया साल, ज्योतिष से जानें

रिश्तेदारों के साथ बहस भी हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें और गौ माता को रोटी खिलाएं। इससे अशुभ प्रभाव कम हो सकती है और व्यक्ति को शुभ परिणाम की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Aquarius Health Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों की सेहत में आ सकती है गिरावट

अंगारक योग का कुंभ राशि पर प्रभाव

aquarius zodiac sign traits

अंगारक योग बनने से कुंभ राशि के जातकों को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को जमीनी वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। आपके व्यापार पर भी अशुभ असर देखने को मिल सकता है। आपको इस दौरान मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। कलह-क्लेश की स्थिति से दूर रहें। हर मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और बजरंग बली की विधिवत पूजा-पाठ करें। इसके शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP