Aquarius Health Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों की सेहत में आ सकती है गिरावट

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहने वाला है, इसके लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 

Aquarius Health horoscope

(Aquarius Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Aquarius Health Horoscope 2024)

aquarius zodiac sign traits

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा माना जा रहा है। आपके राशि के स्वामी शनि इसी राशि में रहकर उत्तम स्वास्थ्य का लाभ दिलाएंग। आप अपना जीवन अनुशासित रूप से व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए शारीरिक व्यायाम करना बेहद जरूरी है।

दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु की उपस्थिति से आपको साल के मध्य में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। बाहर की चीजें खाने से बचें। केतु के अष्टम भाव में होने से आपको हृदय रोग हो सकता है । रक्त का संचार भी कम हो सकता है। जिससे आपको अधिक परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। इस सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए सही समय पर उपचार कराएं और डॉक्टर की सलाह जरूर मानें। तभी आप जल्दी स्वस्थ हो पाएंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल है अच्छा

इस राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी हेल्थ को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Aquarius Career Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों को करियर में मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, जानें कैसा रहेगा नया साल

कुंभ राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी (Be careful about Aquarius health)

कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल स्वास्थ्य को लेकर ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बीमारियों से बचकर रहने की आवश्यकता है। वरना बीमारी बढ़ सकती है। इसलिए व्यायाम करें और अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

इसे जरूर पढ़ें - Aquarius 2024 Horoscope: नए साल में कुंभ राशि के जीवन में हो सकते हैं ये शुभ बदलाव

कुंभ राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Aquarius People)

shanidev mantra and puja

  • कुंभ राशि के जातक शनिदेव (शनिदोष उपाय) की पूजा करें।
  • इस राशि के जातक शनि चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें। इससे लाभ हो सकता है।
  • इस राशि के जातक शनिदेव (शनिदेव मंत्र) को सरसों तेल जरूर चढ़ाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP