Aquarius Career Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों को करियर में मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, जानें कैसा रहेगा नया साल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में क्या लेकर आया है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Aquarius Career Horoscope  by expert

(Aquarius Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कुंभ करियर राशिफल 2024 (Aquarius Career Horoscope 2024)

 xIiojpjwhzVotNUyAA

कुंभ राशि (कुंभ राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नया साल कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आया है। शनिदेव आपके तीसरे भाव, सप्तम भाव और दशम भाव में विराजमान रहेंगे। जिससे आपको सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। आप नौकरी में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगे। जिससे आपको उचित फल की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी में शुभ परिणाम मिलेंगे।

फरवरी से लेकर मार्च के बीच आप कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन कुछ समय बाद आपको अपने लिए समय मिल सकता है। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। जनवरी के माह में आपको पदोन्नति मिल सकती है। इसके बाद जुलाई से अगस्त के बीच आपके काम में बढ़ोतरी हो सकती है। अगस्त से लेकर अक्टूबर के बीच नौकरी में बदलाव होने की संभावना बनते दिख रहे हैं। साल के अंतिम माह में सफलता मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Aquarius 2024 Horoscope: नए साल में कुंभ राशि के जीवन में हो सकते हैं ये शुभ बदलाव

कुंभ राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान (Aquarius people will get respect)

कुंभ राशि के जातकों के लिए नया सल मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको करियर में ब्रेक नहीं मिल पाएगा। जिससे आपका ग्रोथ हो सकता है। बॉस आपसे बेहद शुभ होंगे। जिससे आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - शनिदेव की पूजा करते समय कुंभ राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान

कुंभ राशि वाले करें ये उपाय (Aquarius Remedies to please Shani Dev)

Shani dev

  • कुंभ राशि के जातकों को नए साल में शिव (भगवान शिव मंत्र) चालीसा का पाठ करने की आवश्यकता है।
  • इस राशि के जातक शनि स्तोत्र और चालीसा का पाठ भी अवश्य करें।
  • कुंभ राशि वाले जातक दिव्यांगों को भोजन अवश्य कराएं। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
  • कुंभ राशि के जातक शनिवार के दिन सरसों तेल शनिदेव को चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP