Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:32 PM IST
aaj ka panchang 8 january 2026

Aaj Ka Panchang 8 January 2026: आज का पंचांग है बहुत खास, शुभ योगों और नक्षत्रों से भरा दिन खोलेगा भाग्य के द्वार

आज सौभाग्य योग, रवियोग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। गुरुवार का दिन स्वयं गुरु ग्रह को समर्पित होता है और जब इस दिन सौभाग्य योग बनता है तो यह व्यक्ति के जीवन में स्थिरता प्रदान करता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 07:01 IST

आज गुरुवार, 08 जनवरी 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है जिसका प्रभाव आज पूर्ण रात्रि तक रहेगा। आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज सौभाग्य योग, रवियोग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। गुरुवार का दिन स्वयं गुरु ग्रह को समर्पित होता है और जब इस दिन सौभाग्य योग बनता है तो यह व्यक्ति के जीवन में स्थिरता प्रदान करता है। यह संयोग सही मार्गदर्शन और भाग्य का सहयोग बढ़ाने वाला माना जाता है। रवियोग कार्यों में आने वाली बाधाओं को हटाने वाला योग कहलाता है, वहीं पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुख- समृद्धि, वैवाहिक जीवन की खुशी आकर्षण और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे संयोग में किया गया व्रत, दान और संयम आने वाले समय में गहरे और स्थायी परिणाम देता है। आज चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान को बढ़ाने वाली मानी जाती है। सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर व्यक्ति को अपने निर्णयों पर टिके रहने की शक्ति देता है, लेकिन साथ ही अहंकार से बचने की चेतावनी भी देता है। ऐसे में आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, व्रत, उपाय और शुभ संयोग।

आज का पंचांग 8 जनवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पौष शुक्ल षष्ठी (पूर्णरात्रि तक) पूर्वाफाल्गुनी गुरुवार सौभाग्य   गर

8 january 2026 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 8 जनवरी 2026

प्रहर समय
सूर्योदय 

सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।

सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय 

रात्रि 10 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 8 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 15 मिनट  06 बजकर 05 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त

सुबह 11 बजकर 55 मिनटसे 12 बजकर 38 मिनट तक

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक
रवि योग दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक (अगले दिन)
सौभाग्य योग (7 जनवरी 2026) शाम 6 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक (8 जनवरी 2026) 

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर  01 बजकर 37 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक
 यमगंड सुबह  06 बजकर 53 मिनट से 08 बजकर 14 मिनट तक
गुलिक काल सुबह  09 बजकर 35 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक

8 january 2026  shubh yog

 

 

आज व्रत और त्योहार 8 जनवरी 2026

गुरुवार को यदि रवियोग और सौभाग्य योग का संयोग बनता है तो उसका फल साधारण नहीं बल्कि और अधिक होता है ध्यान रखने वाली बात है यह है की यह  योग अपने आप  कोई चमत्कार नहीं करता बल्कि आपके किये हुए कर्मो का फल देता है । गुरुवार गुरु ग्रह का दिन है और ज्योतिष में गुरु ग्रह को धर्म, विवेक, ज्ञान, विवाह, संतान और जीवन की दीर्घकालिक दिशा का कारक माना जाता है। ऐसे में जब इसी दिन रवि योग बनता है, तो यह योग पिछले समय से चली आ रही रुकावटों, टालमटोल और बाहरी बाधाओं को कम करता है। रवियोग  के स्वभाव से काम बार-बार अटक रहा कम आज पूरा होता है आज के दिन कार्य अचानक गति पकड़ता है।

रवि योग दैनिक जीवन में आ रही परेशानियों को कम करता  गुरुवार का व्रत गुरु ग्रह से जुड़ा है और गुरु ग्रह जीवन की नींव तय करता है विवाह, संतान, शिक्षा, धर्म, नैतिक निर्णय और दीर्घकालिक स्थिरता गुरु ही प्रदान करता है। जब रवियोग और गुरुवार का संयोग होता है, तो व्रत केवल पुण्य नहीं देता, बल्कि रुके हुए कार्य पूर्ण होते है। रवि योग में गुरुवार का  व्रत का सबसे ज्यादा फल  विवाह और संतान से जुड़े मामलों में दिखाई देता है। जिन लोगों की शादी बार-बार तय होकर टूट रही हो, बात अटक रही हो या परिवार में विरोध हो, उनके लिए यह व्रत काफी फलदाई रहेगा। अगर किसी को संतान सुख में देरी, गर्भ से जुड़ी मानसिक चिंता या गुरु दोष के कारण बनी अस्थिरता में भी यह व्रत स्थायी राहत देने की क्षमता रखता है, करियर और आर्थिक जीवन में इस व्रत का फल और भी अच्छा हो जाता  होता है। रवियोग निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है और गुरुवार का व्रत उस निर्णय को सही दिशा देता है। इस व्रत के फल से नौकरी या प्रमोशन में आ रही समस्या से बह छुटकारा मिलता है। आज के दिन पीले वस्त्र धारण कर व्रत करना चाहिए और विष्णु जी आराधना करना चाहिए।

आज का उपाय 8 जनवरी 2026

रवि योग में आज के दिन को और बेहतर बनाने के लिए ये उपाय करे जिससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें। आज किसी साधु संत या ब्राम्हण को 5 मीटर पीला कपडा दान करें। 1 मुट्ठी चने की दाल शिवलिंग पर चढ़ावे। ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। आज केले के पेड़ पर दूध अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें- 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;