image

Aaj Ka Choghadiya 21 January: गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन , धनिष्ठा नक्षत्र और व्यतिपात योग में करें व्यापार से जुड़े खास कार्य; जानें सही चौघड़िया मुहूर्त

अगर आप भी गुप्त नवरात्रि के दिव व्यापार से जुड़े खास काम को करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 07:30 IST

 21 जनवरी 2026 आज बुधवार, माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो दस महाविद्याओं में से मां त्रिपुर सुंदरी की साधना के लिए समर्पित है। बुधवार का दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश और राजकुमार ग्रह बुध का माना जाता है। आज धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। धनिष्ठा का अर्थ है सबसे धनवान। यह नक्षत्र संगीत, लय, धन और संपत्ति का कारक है, जिसके स्वामी मंगल देव हैं। आज व्यतिपात योग बन रहा है। ज्योतिष में व्यतिपात योग को थोड़ा अशुभ माना जाता है क्योंकि इसमें भारी ऊर्जा होती है, जो मानसिक तनाव या अनहोनी का भय दे सकती है। लेकिन गुप्त नवरात्रि की साधना के लिए यह योग बहुत शक्तिशाली होता है, क्योंकि इसमें किया गया मंत्र जाप 100 गुना फल देता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने चौघड़िया मुहूर्त की जानकारी शेयर की है।

1 - 2026-01-20T162750.787

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व

गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा सौंदर्य, ऐश्वर्य और आकर्षण प्रदान करती है। धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव होने से आज संगीत सुनने, वाद्य यंत्र खरीदने या गोल्ड की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। आज बुधवार है, इसलिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना और मूंग की दाल का दान करना बुध ग्रह को मजबूत करेगा। व्यतिपात योग के कारण आज किसी की निंदा न करें और न ही क्रोध करें, अन्यथा संचित पुण्य क्षीण हो सकते हैं।

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
लाभ 06:53 बजे से 08:14 बजे तक
अमृत  08:14 बजे से 09:35 बजे तक
काल 09:35 बजे से 10:56 बजे तक
शुभ 10:56 बजे से 12:17 बजे तक
रोग 12:17 बजे से 01:38 बजे तक
उद्वेग 01:38 बजे से 02:59 बजे तक
चल 02:59 बजे से 04:20 बजे तक
लाभ 04:20 बजे से 05:41 बजे तक

दिन का चौघड़िया – 21 जनवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

1 - 2026-01-19T160233.975

  • आज बुधवार है, इसलिए दिन की शुरुआत लाभ चौघड़िया से हो रही है। यह दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन है।
  • सुबह-सुबह लाभ चौघड़िया का मिलना नए कार्यों, व्यापारिक शुरुआत और शिक्षा के लिए बहुत शुभ है। बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने के लिए यह समय उत्तम है।
  • इसके तुरंत बाद अमृत चौघड़िया आएगा।
  • अमृत चौघड़िया यह आज के दिन का गोल्डन टाइम है। गुप्त नवरात्रि की सुबह की पूजा, गणेश आराधना और किसी भी इम्पोर्टटेंट डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है। मध्य सुबह में काल चौघड़िया आएगा।
  • काल चौघड़िया इस समय सावधान रहें। बुधवार को राहुकाल दोपहर में होता है, लेकिन काल चौघड़िया सुबह ही आपको अलर्ट कर रहा है। इस दौरान धन का किसी बी ही तरह से इन्वेस्टमेंट न करें। दोपहर में शुभ चौघड़िया स्थिति को सुधारेगा।
  • शुभ चौघड़िया यह समय वैवाहिक चर्चा, धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक कार्यों के लिए अच्छा है। धनिष्ठा नक्षत्र के कारण इस समय नेटवर्किंग करना फायदेमंद रहेगा। दोपहर बाद रोग और उद्वेग चौघड़िया रहेंगे।
  • रोग चौघड़िया बुधवार की दोपहर बाद का समय है जिस पर स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
  • उद्वेग चौघड़िया में व्यतिपात योग और उद्वेग का मिलना मन में अशांति पैदा कर सकता है। इस समय कोई रिस्क न लें। दिन के अंत में चल और लाभ चौघड़िया आएंगे।
  • चल चौघड़िया में यात्रा या मार्केटिंग करना ठीक है।
  • लाभ चौघड़िया में शाम का समय फिर से शुभता लेकर आएगा। दिन भर का लेखा-जोखा करने और मुनाफे की बात करने के लिए यह समय अच्छा है।

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम   समय
उद्वेग 05:41 बजे से 07:20 बजे तक
शुभ 07:20 बजे से 08:59 बजे तक
अमृत  08:59 बजे से 10:38 बजे तक
चल 10:38 बजे से 12:17 बजे तक
रोग 12:17 बजे से 01:56 बजे तक
काल 01:56 बजे से 03:35 बजे तक
लाभ 03:35 बजे से 05:14 बजे तक
उद्वेग 05:14 बजे से 06:53 बजे तक

रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

2 - 2026-01-20T162749.497

  • शाम की शुरुआत उद्वेग चौघड़िया से होगी।
  • उद्वेग चौघड़िया में शाम के समय मन थोड़ा विचलित हो सकता है। पूजा में मन लगाने का प्रयास करें। इसके बाद शुभ और अमृत चौघड़िया का दिव्य समय आएगा। गुप्त नवरात्रि की रात्रि साधना के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।
  • शुभ चौघड़िया यह समय परिवार के साथ समय बिताने और शांतिपूर्ण कार्यों के लिए सर्वोत्तम है।
  • अमृत चौघड़िया यह रात का सबसे शक्तिशाली समय है। मां त्रिपुर सुंदरी की साधना, श्रीयंत्र की पूजा और धन प्राप्ति के उपायों के लिए यह समय अति शुभफलदायक है। रात्रि के मध्य में चल चौघड़िया रहेगा।
  • चल चौघड़िया यह समय सामान्य गतिविधियां के लिए अच्छा होता है। देर रात रोग और काल चौघड़िया आएंगे।
  • रोग चौघड़िया इस समय पर विश्राम करें और विशेष रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • काल चौघड़िया यह समय तंत्र क्रियाओं के लिए माना जाता है, सामान्य जन के लिए यह समय वर्जित है। भय या नेगेटिव विचार आ सकते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में लाभ चौघड़िया आएगा।
  • लाभ चौघड़िया में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर विद्या अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए यह समय वरदान है। बुध और धनिष्ठा का प्रभाव स्मरण शक्ति बढ़ाएगा।
  • सुबह उद्वेग चौघड़िया के साथ नए दिनकी शुरुआत होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;