Lord Krishna Wives Death Mystery: श्री कृष्ण से जुड़े कई रहस्य हैं जिनके बारे में महाभारत, भगवतगीता और श्रीमदभागवत में उल्लेख मिलता है। वहीं, श्री कृष्ण के साथ-साथ यदुवंश के भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं लेकिन सच्चाई आज भी अबूझ ही है।
ऐसा ही एक रहस्य है श्री कृष्ण की पत्नियों से जुड़ा। श्री कृष्ण ने राम अवतार में बालि का कर्ज उतारने के लिए द्वापर युग में उसके भील रूप के हाथों मृत्यु को स्वीकार किया था लेकिन श्री कृष्ण के अपने धाम जाने के बाद उनकी पत्नियों का क्या हुआ इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री कृष्ण बलराम जी के साथ अपने धाम वैकुण्ठ लौट गए तब श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के 6 भाई कौन थे) के पिता वासुदेव ने अर्जुन को द्वारका बुलाया। अर्जुन जब द्वारका पहुंचे तब वासुदेव ने उन्हें समस्त द्वारका वासियों को इंद्रप्रस्थ ले जाने के लिए कहा। इनमें श्री कृष्ण की पत्नियां भी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें: Ramayan Katha: माता सीता के हाथों में घास का तिनका देख क्यों थर-थर कांपता था रावण
अर्जुन ने आज्ञा मानते हुए सभी द्वारका वासियों को इन्द्रप्रस्थ ले जाने का प्रबंध किया और यात्रा के लिए निकल पड़े। यात्रा शुरू तो हुई लेकिन धीरे-धीरे कर रास्ते के मध्य में ही द्वारका वासियों के प्राण छूटते गए। यह सब गांधारी के श्राप के कारण हो रहा था। यह देख कृष्ण पत्नियां दुखी हो गईं।
इसके बाद उन्होंने अर्जुन से यात्रा रोकने के लिय कहा और अर्जुन को आदेश दिया कि वह बचे हुए द्वारका वासियों के साथ इंद्रप्रस्थ के लिए निकल जाएं। अर्जुन (क्यों अपने ही बेटे के हाथों से मारा गया अर्जुन) ने जब उनसे वन में रुकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह समय तपस्या कर श्री कृष्ण की शरण में जाने के लिए उत्तम है।
यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: राम-रावण युद्ध के बाद क्या हुआ था वानर सेना का?
अर्जुन के कई बार समझाने के बाद भी जब श्री कृष्ण की पत्नियां नहीं मानी तब अर्जुन ने अन्य लोगों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया और श्री कृष्ण की पत्नियां वन में तपस्या करने लगीं। माना जाता है कि जैसे-जैसे जिस भी पत्नी का समय आया वैसे-वैसे तपस्या के दौरान उनकी मृत्यु होती गई।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर श्री कृष्ण की पत्नियों की मृत्यु कैसे हुई और उनके जाने के बाद द्वारका का क्या हुआ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।