(gangaur puja Vrat 2024) पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन गणगौर पूजा का व्रत रख जाता है। गणगौर में गण यानी कि भगवान शिव और गौर यानी कि माता पार्वती हैं। इस दिन दोनों की विधिवत पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है और दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। वहीं इस व्रत का खास बात यह है कि सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति से छिपाकर रखती हैं। अब ऐसे में आखिर इस व्रत को पति से छिपाकर क्यों रखा जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गणगौर की पूजा पति से छिपकर क्यों रखते हैं?
गणगौर के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और उनके लिए व्रत भी रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन इस व्रत और पूजा को पति से छिपकर की जाती है। तभी फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणगौर के दिन महिलाएं अपने पति को यह नहीं बताती है कि उनका व्रत है। इसके अलावा गणगौर की पूजा में भगवान को चढ़ाया प्रसाद भी पति को नहीं दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को छिपाकर रखने से ही यह पूर्ण माना जाता है। तभी माता पार्वती के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है।
गणगौर पूजा में गुनों का क्या है महत्व
गणगौर की पूजा में माता पार्वती को गुने यानी कि गहने प्रसाद के तौर पर अर्पित किए जाते हैं। गुने मैदा, बेसन और हल्दी मिलाकर बनते हैं और इन्हें गहनों के आकार में बनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती को जितने गुने अर्पित किए जाते हैं। घर में उतनी ही सुख-समृद्धि आती है। फिर गणगौर पूजा करने के बाद जो महिला व्रत रखती है वह गुने अपनी सास, ननद या जेठानी को देती हैं और बड़ों से आशीर्वाद भी लेती है।
इसे जरूर पढ़ें - Gangaur Puja 2024 : गणगौर पूजा के दिन अखंड सौभाग्य के लिए क्या करें और किन चीजों से बचें ?
गणगौर पूजा मंत्र जाप (Gangaur Puja Mantra)
गणगौर पूजा के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें - विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर
'ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः' मंत्र का जाप करते रहें।
या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों