Gangaur Puja 2024 : गणगौर पूजा के दिन अखंड सौभाग्य के लिए क्या करें और किन चीजों से बचें ?

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन गणगौर पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 

 
Gangaur Puja  dos and donts

(Gangaur puja 2024 dos and donts) हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं गणगौर पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। वहीं इस साल दिनांक 10 अप्रैल को शाम 05 बजकर 32 मिनट से तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है और इसका समापन दिनांक 11 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर होगा।

उदया तिथि के अनुसार इस साल गणगौर पूजा दिनांक 11 अप्रैल गुरुवार के दिन रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं और विधिवत पूजा-पाठ करती हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। अब ऐसे में गणगौर पूजा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

इसके बारे में जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गणगौर पूजा के दिन क्या करना चाहिए?

gangaur  shubh muhurat

  • गणगौर पूजा के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • इस दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में ही उठकर स्नान-ध्यान करें।
  • गणगौर पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जरूर करें।
  • गणगौर पूजा का व्रत अविवाहित महिलाएं भी रख सकती हैं। इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिल सकता है।
  • गणगौर पूजा के लिए मिट्टी पीली होनी चाहिए।
  • इस दिन मन को शांत रखें और भजन-कीर्तन करें।
  • भगवान शिव की पूजा करने के दौरन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
  • इस दिन माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इससे दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर

गणगौर पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

gangaur  date

  • गणगौर पूजा के दिन वाद-विवाद से बचें।
  • इस दिन किसी भी ब्राह्मण को घर से खाली हाथ न लौटाएं।
  • गणगौर पूजा के दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं। वह सोने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - Goddess Parvati: जानिए क्यों माता पार्वती ने लिया था छिन्नमस्ता अवतार

  • इस दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें।
  • इस दिन तामसिक चीजों से बचना चाहिए।

अगर सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रख रही हैं, तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इन बातों का विशेष ध्यान रखें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP