Who Should Not Drink Milk:दूध एक कंप्लीट फूड है। इससे ग्रोथ में मदद मिलती है। कमजोरी दूर करनी हो या हड्डियों को मजबूत बनाना हो दूध इन सभी समस्याओं में कमाल कर सकता है। दूध पीने से कब्ज, तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं में राहत मिलता है। लेकिन इतने फायदे होने के बावजूद दूध सभी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता है। कुछ ऐसे हेल्थ कंडीशन हैं जिनमें अगर दूध का सेवन किया जाए तो समस्या और बढ़ सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए।
इन लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है दूध (Which people should not drink milk)
- अगर आपको दूध से एलर्जी है तो आपको इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। दरअसल कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस होता है। ऐसे लोग जब दूध पीते हैं तो पाचन से जुड़ी दिक्कत होने लगती है। कई बार दस्त,गैस, ब्लोटिंग और सूजन की समस्या हो जाती है। आपको बता दें कि कई लोग होते हैं जिनमें उचित पाचन एंजाइमों की कमी होती है जिन्हें लैक्टेज के रूप में जाना जाता है। उन्हें परेशानी होती है।
- फुल फैट मिल्क में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल में योगदान कर सकते हैं, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको पहले ही हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत है तो आपको फुल फैट मिल्क से परहेज करना चाहिए। या अपने डॉक्टर की सलाह पर ही दूध का सेवन करें।
- अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो दूध के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा होती है जिसे पीने से अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, इससे वजन बढ़ सकता है।
- लूज मोशन होने पर भी दूध पीने से परहेज करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज होता है जो इस समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। (दूध में न मिलाएं ये 4 चीज)
यह भी पढ़ें-सर्दियों में सलाद को जरूर बनाएं थाली का हिस्सा, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
- फैटी लिवर या लिवर में सूजन है तो भी दूध नहीं पीना चाहिए। इस स्थिति में लिवर दूध को ठीक से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है और इससे लिवर में सूजन की समस्या और बढ़ सकती है।
- हार्मोनल इंबैलेंस होने पर भी दूध का सेवन करना चाहिए। दूध पीने से बॉडी में एंड्रोजन और इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को इससे बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों