जानें क्या है गले में खराश होने के कारण

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी जान जाएंगी कि आखिर बार-बार गले में खराश क्यों हो जाती है।

these cause of sore throat

गले में खराश की परेशानी किसी भी इंसान को हो सकती है। खासकर इसे बदलते मौसम का संकेत माना जाता है। इस समय तो और भी डर है कि अगर कुछ हो गया तो क्या मालूम कही कोरोना बीमारी भी ना हो जाए। कभी-कभी ये परेशानी कुछ समय बाद ही ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी ये परेशानी काफी तकलीफदेह साबित हो जाती है। अगर आप भी गले में खराश के कारण परेशान रहती हैं तो आपको इसके लक्षण ज़रूर जान लेने चाहिए। अगर सही जानकारी रहेंगी तो आप कभी भी बीमार या अन्य समस्या से दूर रहेगी।

गले में खिंचाव होना

the cause of sore throat inside

अगर आपको गले में किसी भी प्रकार का खिंचाव महसूस हो तो समझ लीजिए कि ये गले में खराश होने का लक्षण हो सकता है। अमूमन, इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता और बाद में कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

इसे भी पढ़ें:Health Tips: हेल्‍दी किडनी चाहती हैं तो इन 7 आदतों को आज ही छोड़ दें

गले में जलन

know the cause of sore throat inside

अगर गले में किसी भी तरह की जलन महसूस कर रही हैं तो ये भी एक तरह से गले में खराश होने का लक्षण हो सकता है। ये कभी-कभी कम पानी पीने से भी होता है, या अधिक गरम खाना और पानी पीने से भी हो जाता है।(गले की खिच-खिच को दूर करेंगी ये होम मेड ड्रिंक्‍स)

गले में सूजन होना

कभी-कभी गले के अंदरूनी हिस्से में लाल धब्बे या फिर हलकी खांसी होने पर गले में सुजन हो जाती है जिसके चलते गले में खराश होने के संकेत बढ़ जाते हैं।(गले में खराश है तो रुजुता दिवेकर से जानें इसका इलाज)

ठंडे पानी के कारण

cause of sore throat inside

अधिक ठंडा पानी पीने से भी गले में खराश हो सकती है। अक्सर किसी को ठंडा पानी पीने की आदत नहीं है और वो पी लें तो ऐसे में गले में खराश के साथ-साथ गले में इंफेक्शन होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें:इस बीज की चुटकीभर मात्रा से महिलाओं की सेहत को होंगे अनेक फायदे, रुजुता दिवेकर से जानें

प्रदुषण भी है कारण

know the cause of sore throat inside

दिल्ली जैसे शहरों में प्रदुषण का स्तर कितना खतरनाक रहता है ये शायद आप भी जानती ही होंगी। जैसे ही दूषित वायु हमारे गले में प्रवेश करती है, वैसे ही ये प्रदुषण गले पर असर करने लगती है, जिसके कारण गले में खराश होने की संभवाना बढ़ जाती है। (बच्चों को इस तरह एयर पॉल्युशन से बचाएं) इससे स्वास्थ संबंधी कई सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है। इसके अलावा मसालेदार भोजन, तीखा भोजन और शराब पीने पर भी आपको ध्यान देने की ज़रूरत है। ये छोटी-छोटी चीजे ही आपको सही सलामत रखती हैं।

नोट: अगर गले में अधिक खराश है तो आपको डॉक्टर को ज़रूर दिखाना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@dn.helloswasthya.com,static.navodayatimes.in,sabguru.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP