हमारी रसोई में ही हमारी सेहत का राज छिपा है और इसलिए, सेहतमंद रहने के लिए कई घरेलू नुस्खों की मदद ली जाती है। खान-पान से लेकर, दिनचर्या में कुछ खास चीजों को शामिल करने तक, कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहतमंद रहने में मदद करती हैं।पैरों के तलवों पर तेल या घी से मसाज करने के कई फायदे होते हैं।सरसों के तेल में जायफल मिलाकर मालिश करना भी एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जो कई तरह से फायदेमंद है। यह दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और अगर आप पैरों के तलवों पर सरसों के तेल में जायफल मिलाकर मसाज करेंगी, तो इससे क्या होगा, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
पैरों के तलवों पर जायफल और सरसों के तेल की मालिश करने से क्या होता है?
- जायफल, दिमाग को रिलैक्स करता है और नींद लाने में मदद करता है। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो सरसों के तेल में जायफल मिलाकर तलवों की मसाज करने से नींद अच्छी आती है।
- इसे करने से दिमाग शांत होता है, शरीर रिलैक्स होता है और स्ट्रेस दूर होता है।
- अगर आप रोजाना सरसों के तेल में जायफल मिलाकर पैरों के तलवों की मालिश करेंगी, तो इससे सीने में जमा बलगम दूर होगा। इससे खांसी-जुकाम में राहत मिलती है। खासकर, अगर बच्चे के सीने से घर-घर की आवाज आती है, कफ है, तो आपको इससे मालिश करनी चाहिए। इस तेल से छाती पर मालिश करने से भी फायदा होता है।
- जायफल और सरसों के तेल दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस तेल से मालिश करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- इससे चेहरे पर भी चमक आती है।
- इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
- अगर आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है, तो इस तेल से मालिश करने से पैरों का दर्द दूर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- करवट बदलते और घड़ी देखते हुए कटती है रात, तो सोने से पहले तलवों पर लगाएं यह 1 चीज
कैसे तैयार करें जायफल और सरसों का तेल?
- 4 टेबलस्पून सरसों का तेल लें।
- इसमें 4 चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं।
- इसे हल्का गर्म करें।
- इसे गुनगुना ही तलवों पर लगाएं।
यह भी पढ़ें- रोजाना 5 मिनट हथेलियों से पिंडलियों को थपथपाने से क्या होता है?
सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल और जायफल की मालिश करने से, आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों