अब सुबह और रात के वक्त मौसम ठंडा होने लगता है। दिन में भले ही धूप रहती है, लेकिन सुबह और रात के मौसम में तापमान में आने वाले बदलाव से बीमार पड़ने की आशंका रहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर आने पर शरीर इसके अनुसार खुद को आसानी से ढाल नहीं पाता। इस मौसम में अगर महिलाएं सावधानी नहीं बरततीं तो उनके बीमार पड़ने की आशंका हो सकती है। मसलन दिन में पड़ने वाली गर्मी के मद्देनजर अगर आप रात में भी हल्के कपड़े पहने रहती हैं तो तापमान में आने वाली गिरावट से आपको ठंड लग सकती है। मौसम के बदलाव से ही आपको सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर, गले में दर्द, बदन दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस मौसम में आप पूरी तरह सुरक्षित और सेहतमंद रहें तो इन चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखें-
हर मौसम में शरीर में पर्याप्त नमी बनाए रखना जरूरी है फिर चाहे वह सर्दी हो या गर्मी। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से पानी पिएं। गुनगुने पानी का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखता है, विशेष रूप से रात और सुबह के समय में गुनगुना पानी ठंड के प्रभाव से भी बचाता है। ध्यान दें कि खाना खाने से एक घंटा पहले और खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीएं। अगर आप इस मौसम में फ्रिज में रखा ठंडा पानी पी रही हैं तो इससे आपका गला हो सकता है। बेहतर होगा कि आप नॉर्मल वॉटर पिएं।
Read more : वजन करना है कम तो करें यह अनोखा व्रत
इस समय ठंडी चीजें जैसे कि आइसक्रीम,कोल्ड ड्रिंक्स, खट्टी-मसालेदार, फ्राई की हुई चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसीलिए इस समय में इन्हें न खाएं। इस मौसम में हेल्दी डाइट लेना बहुत आवश्यक है। हरी पत्तेदार सब्जियां, घर का बना खाना, सूप, फाइबर युक्त आहार और फ्रूट्स आदि खाने से आप हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहेंगी। आपके लिए लिक्विड डाइट जैसे कि छाछ, नींबू पानी, फलों या सब्जियों का रस बहुत फायदेमंद रहेगा।
बदलते मौसम से शरीर की सुरक्षा के लिए हर्ब्स बहुत उपयोगी हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर की इम्यून पावर भी स्ट्रॉन्ग होती है। तुलसी, एलोवेरा, अदरक, आंवला, ब्रह्मी, इलायची, अजवाइन, सौंफ, ये सभी हर्ब्स सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं।
छोटे बच्चों की इम्यून पावर उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं होती, इसीलिए वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों को सर्दी और बुखार होने के ढेर सारे मामले सामने आते हैं। कुछ बच्चों को डायरिया भी हो जाता है। ऐसे में बच्चों को पौष्टिक आहार दें और बाजार की रेडिमेड चीजें न खिलाएं। समय-समय पर उन्हें लिक्विड आहार दें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
चूंकि सर्दियां आ रही हैं, इसीलिए सुबह और रात में ठंडक ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में आप ठंडक के हिसाब से खुद को पूरी तरह से कवर करके रखें। अगर आप सुबह और शाम के समय में बस या स्कूटी आदि पर सफर कर रही हैं, जिसमें आपको ठंडी हवा लग सकती है तो ऊनी जैकेट पहनकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कई महिलाएं गर्मी महसूस होने पर तुरंत गर्मियों वाले हल्के कपड़े पहन लेती हैं, यही मौसम ठंडा होने पर उनके बीमार पड़ने की वजह बनता है। बेहतर होगा कि आप फुल स्लीव वाले कपड़े पहनें, इससे आप बीमार होने से बचेंगी। जेकेट या ज्यादा भारी ऊनी कपड़े ना पहने जाएं तो शॉल या स्वेटर डाल लें। इससे आप सर्दी-जुकाम और बुखार आदि से सुरक्षित रहेंगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।