herzindagi
teeth cleaning health card ()

दांतों की सफाई से जुड़े इन 7 मिथकों पर क्‍या आप भी करती हैं भरोसा?

दांत साफ करने से इनामेल टिशू पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा या फल रगड़ने से आपके दांत चमकदार होते हैं ऐसे मिथकों पर विश्‍वास नहीं करना चाहिए।
IANS
Updated:- 2018-07-09, 13:30 IST

चेहरे की खूबसूरती में मुस्‍कुराहट और अच्‍छी मुस्‍कान के लिए दांतों की सुंदरता बहुत जरूर होती है। हम सभी सफेद दांत और सुंदर मुस्कुराहट की चाह रखती हैं, जिसे पाना अब हमारे लिए मुश्किल नहीं है। डेंटिस्‍ट से परामर्श करने के साथ नियमित रूप से ब्रश करने और मुंह धोने जैसी ओरल एक्टिविटी का अभ्यास करने से आप आसानी से सफेद दांत पा सकती हैं। लेकिन घरेलू उपचार और बाजार में मौजूद प्रोडक्‍ट के कारण कई बार तथ्यों और मिथकों के बीच अंतर ढूंढना मुश्किल हो जाता है। दुर्भाग्यवश, दांत की सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की गलतफहमी आपके ओरल हाइजीन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। नोएडा स्थित एस्थेटिका 360 डेंटल क्लिनिक के जानकारों द्वारा दांतों को साफ करने से जुड़े 7 काल्पनिक बातों पर नजर डालते हैं, जिन पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।

1. मिथ: दांतों को सफेद करने वाले टूथपेस्ट के कारण आपके दांतों का रंग सुधरेगा।

तथ्‍य: हम अक्सर मानती हैं कि दांतों को सफेद करने वाले गम हमारे दांतों के पीले रंग को सफेद कर देंगे। ये गलत है! इन प्रोडक्‍ट में कुछ श्वेत केमिकल होते हैं, लेकिन यह आपके लिए पूरी तरह से सेफ नहीं हैं।

Read more: नींबू नमक या पानी में ऐसा क्या मिलाकर लगाएं जो दांतों का पीलापन दूर हो जाए

2. मिथ: दांत साफ करने से इनामेल टिशू पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा।

तथ्‍य: यह सच नहीं है! दांत सफेद करने का एक सिद्ध दंत चिकित्सा प्रक्रिया है जो पेशेवर डेंटिस्‍ट द्वारा किया जाना चाहिए। नेचुरल घरेलू उपचार या ब्‍यूटी सैलून जाने की बजाय, डेंटिस्‍ट से अपने दांतों की देखरेख करवाना बेहतर होता है।

teeth cleaning health card ()

3. मिथ: फल आपके दांतों से दाग हटा सकते हैं।

तथ्‍य: हम में से अधिकांश ने सुना है कि केले के छिलके या नींबू जैसे फल रगड़ने से आपके दांत चमकदार हो सकते हैं। हालांकि फल फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन दांतों पर रगड़ने से वे एसिड उत्पन्न करते हैं जो आपके दांत के इनामेल को नुकसान पहुंचाता है।

4. मिथ: दांत सफेद करना स्थायी समाधान है।

तथ्‍य: यह एक सच्चा तथ्य है कि प्रोफेशनल ट्रीटमेंट के बाद, आपके दांत लंबे समय तक सफेद रहेंगे। लेकिन यह कहना गलत है कि आपके दांत जीवन भर के लिए सफेद बने रहेंगे। हमारी खाने की आदतें और लाइफस्‍टाइल के साथ हमें नियमित रूप से दांत को सफेद करवाना चाहिए।

 

5. मिथ: जब आपके मसूड़ों से ब्‍लड बह रहा है तो आपको ब्रश करना बंद कर देना चाहिए।

तथ्‍य: ब्रश करते समय जब आपके मसूड़ों से ब्‍लड बहता दिखे तो आपको डेंटिस्‍ट से तुरंत मिलना चाहिए। मसूड़ों से ब्‍लड तभी बहता है जब आप अपने दांतों को ठीक से साफ नहीं करते हैं। लगातार ब्रश करने से आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

teeth cleaning health card ()

6. मिथ: दांतों के दर्द को कम करने के लिए एस्पिरिन की जरूरत है।

तथ्‍य: यह कुछ हद तक सही है कि एस्पिरिन से आपको दर्द से राहत मिल सकती है लेकिन एस्पिरिन भी मसूड़ों और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Read more: अगर दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए करवाने वाली हैं ब्‍लीच तो जान लें ये जरुरी बातें

7. मिथ: रूट कनाल दर्दनाक और जोखिम भरा है।

तथ्‍य: यह उन लोगों की एक और गलतफहमी है जो दांत के दर्द से पीड़ित हैं। डेंटिस्‍ट में तकनीकी प्रगति के साथ, रूट कनाल उपचार अब एक दर्दनाक प्रक्रिया नहीं रही। दांतों में लंबे समय तक होने वाले दर्द की चिंता करना और उनसे संघर्ष करना बंद करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।