herzindagi

दांत के कीड़े की वजह से सड़ रहे हैं बच्‍चे के दांत, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

अगर आपके बच्‍चे के दांत में भी कीड़ा लग गया है तो आज हम आपको इससे बचने के प्रभावशाली घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Pooja Sinha

Updated:- 2018-01-10, 10:27 IST

बच्‍चे अपनी डाइट का ध्‍यान नहीं रखते हैं। उन्‍हें जिन चीजों में स्‍वाद आता है वह उसे ही खाना पसंद करते हैं फिर चाहे वह उनकी हेल्‍थ और दांतों के लिए अच्‍छी हो या नहीं। बच्‍चों को मीठी चीजें खाना बेहद ही पसंद होता है। इसके अलावा वह अपने दांतों की ठीक से सफाई भी नहीं करते हैं। इन सभी गलतियों के कारण उनके दांतों में कीड़ा लग जाता है। अगर आपके बच्‍चे के दांत में भी कीड़ा लग गया है तो आज हम आपको इससे बचने के प्रभावशाली घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

जी हां बॉडी का हर अंग महत्‍वपूर्ण होता है जैसे की आंख जो हमें देखने में हेल्‍प करती हैं, कान सुनने में मदद करते हैं और दांत जो हमें खाने में हेल्‍प करते हैं। अगर हमारे दांत सही नहीं होगें तो हम अच्‍छा और हेल्‍दी नहीं खा पाएंगें। लेकिन इन्‍हीं दांतों को हम मीठा खा-खाकर और दांतों की ठीक से सफाई ना करके सड़ा देते हैं। लेकिन परेशान ना हो क्‍योंकि कुछ उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

cavity teeth health remedies clove inside

Image Courtesy: PXhere.com

लौंग

लौंग दांत के कीड़े को खत्म करने का सबसे अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। रोजाना लौंग के तेल को कॉटन में भिगोकर दांतो के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे दातों में लगे कीड़े भी नष्ट हो जाएंगे और बच्चे को दर्द से आराम भी मिलेगा।

Read more: नन्हीं आंखों की हिफाजत करने के लिए मां अपने बच्‍चों को दें ये 6 foods

प्याज

जब भी दांत में दर्द हो तो आपको प्याज के छोटे-छोटे टुकडें करके चबाने चाहिए या प्‍याज का बीज के इस्‍तेमाल से भी आप दांत के कीड़े को दूर कर सकती हैं। या आप चाहे तो जिस दांत में कीड़ा लगा हो वहां प्‍याज के टुकड़ों को रख सकती हैं। इससे निकलने वाली लार को दांतों पर लगा दें।

cavity teeth health remedies inside

Image Courtesy: PXhere.com

लहसुन

यह भी लौंग की तरह दांतो की हर समस्या के लिए बहुत अच्‍छा होता है, क्योंकि इसमे एंटीबायोटिक और तरह-तरह के ऐसे गुण होते हैं जो दांत के कीड़े व दांत दर्द को दूर करने में अच्‍छा होता हैं। 1-2 लहसुन की कली को रोजाना दिन में 2 बारे कीड़े वाले दांत से चबाये, चबाने पर इसमें से निकलने वाले रस को कीड़े ओर दर्द करने वाले दांत पर लगाएं। यह लार दांतों के कीड़े को मारने में बहुत हेल्‍प करता है।

हींग

इसके इस्‍तेमाल से दांत के कीड़े मर जाते है। हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को थोड़ा सा ठंडा करके कुल्‍ला करें।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur
Editor: Syed Afraz

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।