हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए, मौसम के हिसाब से अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। आयुर्वेद इसे स्वस्थ रहने का सही तरीका माना जाता है। खाने के सही समय, तासीर और शरीर की प्रकृति के हिसाब से खान-पान और जीवनशैली बदलने पर आयुर्वेद बहुत जोर देता है। मानसून आ चुका है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन्स और बीमारियों का खतरा बना रहता है। आयुर्वेद में घर में मौजूद देसी चीजों का सही तरह से इस्तेमाल कर, हेल्दी रहने की अहमियत को बताया गया है। यहां हम आपको एक ऐसे ही आयुर्वेदिक चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जो बारिश के मौसम में डाइजेशन को सुधारने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसे घर में मौजूद तीन मसालों से बनाया जाता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाएगा यह आयुर्वेदिक काढ़ा
- धनिया के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट और डाइडरी फाइबर से भरपूर होते हैं। इनसे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती है।
- यह बीज, लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।
- इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।
- मानसून में होने वाले हल्के सर्दी-जुकाम को दूर करने में भी ये बीज कारगर है।
- बारिश में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम रहती हैं। अजवाइन के बीज, पेट की ऐंठन, दर्द, गैस और ब्लोटिंग को दूर कर, डाइजेशन को सुधारते हैं।
- अजवाइन के बीजों में थाइमोल सहित कई इसेंशियल ऑयल होते हैं। इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
- अजवाइन का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। इससे मौसमी संक्रमण से बचाव होता है।
- सौंफ डाइजेशन को दुरुस्त करती है। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है।
- इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही, शरीर डिटॉक्स भी होता है।
- जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में होता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
- काली मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फ्लैटुलेंस और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं।
- बरसात के मौसम में यह बीमारियों से बचाव करती है और डाइजेशन को भी सुधारती है।
मानसून में सेहतमंद रहने के लिए घर पर तैयार करें यह हेल्दी चूर्ण
सामग्री
- धनिया- 2 टेबलस्पून
- जीरा- 2 टेबलस्पून
- अजवाइन- 1 टेबलस्पून
- सौंफ- 2 टेबलस्पून
- काली मिर्च- 7-8
विधि
- तीनों चीजों को हल्का सा भूनें।
- इब इसमें काली मिर्च मिलाएं।
- अब इसे पीस लें।
- इसे एक डिब्बे में भर लें।
- इस मिश्रण को एक चम्मच लें।
- इसे गर्म पानी में उबालें।
- आपका हेल्दी काढ़ा तैयार है।
- इसे दिन में एक बार पिएं।
- आप एक चम्मच मिक्चर खाकर गुनगुना पानी भी पी सकती हैं।
- इस मिश्रण में थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मानसून में सेहतमंद रहने के लिए पिएं नानी मां का बताया यह देसी काढ़ा
आयुर्वेद के अनुसार, सेहतमंद रहने में यह पाउडर मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह भी पढ़ें- मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर, रोज पिएं यह खास चाय
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों