मैं आफिस में बैठी थी। सभी अपने काम में बिजी थे, इसलिए ऑफिस में बहुत ज्यादा शांति थी। और मैं भी चुपचाप काम करते हुए कॉफी पी रही थीं। लेकिन यह शांति ही मेरे लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई। जी हां हम में से कई लोग घर जाने के लिए अपना टाइम चेक रहे थे। कुछ लोग पहले ही ऑफिस छोड़ चुके थे और शेष लोग जल्द ही ऑफिस छोड़ने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मुझे एक अजीब सी आवाज सुनाई दी, सबसे पहले, मैंने नजरअंदाज कर दिया क्योंकि मुझे लगा कि यह किसी भी मशीन या किसी भी वस्तु से आ रही होगी। लेकिन अगली बार फिर से थोड़ी तेज आवाज सुनाई दी। साथ मेरे साथ बैठे व्यक्ति को भी यह सुनाई दे रही होगी। और वह अपनी हंसी को नहीं रोक सका!!
कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह शरीर से आने वाली किस तरह की आवाज है, लेकिन इतना अजीब कि मैं शर्मिंदा हो गई। यह न तो मेरी गलती थी और न ही हंसने वालों की। यह पूरी तरह से प्राकृतिक, अनैच्छिक और कभी-कभी अप्रत्याशित होता है। और किसी के साथ भी हो सकता है। जी हां हमारी बॉडी से कई बार अजीब तरह की आवाज आने लगती हैं जैसे घुटनों से या पेट से आवाज आना या कान में अचानक सीटी बजने जैसा महसूस होना। बॉडी से आने वाले इन आवाजों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि लंबे समय तक इस तरह की आवाजों को आना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:मोटापे से परेशान हैं तो ये 3 काम रोजाना करें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगी स्लिम
जोड़ों का चटकना
कुछ लोगों में बिना किसी कारण के उठने-बैठने खासतौर पर सीढि़यों के चढ़ने पर जोडों में से कट-कट की आवाज आती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह जॉइंट्स में लिक्विड की कमी के कारण होता है। लंबे समय तक ऐसा होने से आर्थराइटिस जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जी हां क्या आप अपने घुटनों को मोड़ते हैं तो चटकने जैसे हल्की आवाजें सुनाई देती हैं। यह घुटने के शुरुआती आस्टियोआर्थराइटिस से ग्रसित होने का संकेत है। आस्टियोआर्थराइटिस में हड्डियों के सिरों पर लचीले टिश्यु की संख्या कम हो जाती है। घुटनों के जोड़ों पर मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे खत्म हो जाते है।
वेजाइना क्विफिंग
सभी महिलाओं ने कभी ना कभी ऐसा महसूस हुआ होगा कि उनकी वेजाइना से हवा निकलती है। इसे आमतौर पर 'क्विफिंग' के रूप में जाना जाता है। महिलाओं को क्विफ़िंग, फार्टिंग की तरह लगता है, लेकिन यह उससे बहुत अलग होता है। इसे vaginal wind के रूप में भी जाना जाता है, आपकी वेजाइना से एक एयर पॉकेट को धक्का देने जैसे आवाज आती है। यह तब होता है जब किसी भी कारण से हवा वहां फंस जाती है, जैसे शारीरिक गतिविधि के दौरान, मासिक धर्म चक्र के दौरान वेजाइना खुलकर बंद हो जाती है। हालांकि यह बहुत ही नॉर्मल है लेकिन अगर लगातार ऐसा होता है तो किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
कान से आवाज आना
अगर आपको लगातर ऐसा महसूस होता है कि आपके कानों में सीटी जैसी आवाज आ रही है और ऐसा लगातार होता है तो आपको अपने कानों पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक अंतर्निहित स्थिति का लक्षण है जैसे कि कान का इंफेक्शन या सुनने की हानि जो तेज संगीत या शोर के लगातार संपर्क में आने के कारण होता है। कई बार सर्द हवाओं के ज्यादा संपर्क में रहने पर कान में दर्द व झन्नाहट के साथ आवाजें भी आती हैं। लेकिन अगर ऐसा लगातार होता है तो ऐसा टिनिटस नामक बीमारी के कारण होता है।
फार्टिंग
इस तरह आवाज सार्वजनिक रूप से आपके लिए सबसे बड़ी शर्मिंदगी का कारण बनती है। फार्ट में आपके मलाशय के माध्यम से मीथेन, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन गैसों का निकलती है। फार्टिंग इसलिए होता है ताकि पेट हाई फाइबर फूड्स को पचा सके। फाइबर को कम कोलेस्ट्रॉल, बेहतर आंत्र स्वास्थ्य और एक स्लिमर कमर से जोड़ा जाता है। पेट फूलना लैक्टोज असहिष्णुता के कारण हो सकता है। इसलिए पेट की बीमारी को दूर करने के लिए गैस पैदा करने वाले फूड्स से बचें।
इसे भी पढ़ें:लड़कियों को क्यों इतना सता रही है PCOS की समस्या? जानें
पेट से आवाज आना
आपने अक्सर देखा या महसूस किया होगा कि पेट से कुछ अजीब आवाज आती है। गुड-गुड की यह आवाज आना यूं तो किसी परेशानी की बात नहीं है। पेट से आवाजें आने के पीछे कोई खास कारण नहीं है बल्कि आपके द्वारा खाया गया गलत भोजन या अन्य समस्या होती है, जो पेट की दीवारों से टकराकर आवाजें पैदा करती है। इसके अलावा आवाज के साथ दर्द महसूस हो या पेट पर सूजन हो तो यह लिवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर बार-बार आपके पेट में गैस बन रही हो या फिर आवाजें आ रही हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
अगर आपको भी अपनी बॉडी से इनमें से कोई भी अजीब सी आवाज लगातार सुनाई देती हैं तो सचेत हो जाएं। क्योंकि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों