कहते हैं सुबह टाइम से उठने से हमारे दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होती है। हालांकि, कई लोग सुबह उठते ही चिढ़चिढ़े हो जाते हैं। देर से उठकर बिना खाए पिए ऑफिस के लिए दौड़ जाना हममें से ज्यादातर लोगों का रूटीन बन गया है।
आपको पता है कि यह स्ट्रेस के कारण होता है। जी हां, तनाव के कारण ही हम पूरे दिन भर थका-थका महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके मॉर्निंग रूटीन में थोड़ा बदलाव आपकी कितनी मदद कर सकता है। अगर आप एक स्ट्रेस फ्री दिन की शुरुआत करना चाहती हैं तो आपको सुबह कुछ काम करने होंगे। वो क्या हैं, आइए इस आर्टिकल में आपके साथ शेयर करें।
क्या आप उन लोगों में से हैं जो 8-10 मिनट अलार्म के बाद बिस्तर से उठते हैं? अगर ऐसा है तो आपकी यह आदत भी बहुत गलत है और इसे आपको तुरंत बदलना चाहिए। इसके बदले एक बार में बिस्तर छोड़ दें। बार-बार स्नूज सेट करने से आपका शरीर वेकिंग साइकिल में नहीं होता और इसलिए जब आप उठती हैं तो ज्यादा चिढ़चिढ़ी और थकी हुई महसूस करती हैं।
आप मानें या न मानें लेकिन सुबह मेडिटेशन करने से आप पूरे दिन के लिए तैयार हो जाती हैं। अपने दिन की शुरुआत बस 10 मिनट मेडिटेशन से करें। शुरुआती समय में अगर आपको यह मुश्किल लगे तो पहले 5 मिनट से शुरू करें। बस आंखें बंद करके एक चीज पर ध्यान लगाकर बैठें। इससे आप पूरे दिन के लिए फोकस्ड और रिफ्रेशिंग महसूस करेंगी।
इसे भी पढ़ें: तनाव से ना हों परेशान, बस बदल दें अपनी यह आदतें
सुबह उठते ही हममें से कई महिलाएं पानी नहीं पी सकती हैं। क्या आपको पता है कि यह आपके शरीर को पूरे दिन फंक्शन कराने में कितनी मदद करता है। अपने दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी से करें। आप चाहें तो उसमें आधा नींबू निचोड़कर पी सकती हैं। हाइड्रेटेड रहने से पूरे शरीर में रक्त प्रवाह में सुधार करके ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है। गर्म पानी विशेष रूप से फायदेमंद होता है क्योंकि यह नसों को विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करता है, इस प्रकार रक्त प्रवाह के लिए अधिक जगह देता है।
देर हो रही है, बाद में खा लेंगे यह सोचकर अधिकतर महिलाएं ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं। आपको शायद नहीं पता लेकिन यह भी स्ट्रेस का कारण बनता है। अपने ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार को शामिल करें। साथ ही प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाए रखें। इस पर एनसीबीआई की एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी। उसमें बताया कि कुछ लोगों में नाश्ते की गुणवत्ता का विश्लेषण किया गया था। अच्छी गुणवत्ता वाला नाश्ता खाने वाले किशोरों ने खराब या बहुत खराब गुणवत्ता वाला नाश्ता खाने वालों की तुलना में बेहतर एचआरक्यूओएल और तनाव और अवसाद के निम्न स्तर दिखाए थे।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस दूर करने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज
सुबह उठते ही क्या आप सीधा चाय या कॉफी के लिए भागती हैं? खाली पेट कैफीन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह उठने के लिए लोग इसका सेवन कर तो लेते हैं, लेकिन यह स्ट्रेस वाले हार्मोन को ट्रिगर कर सकता है। कैफीन स्वतंत्र रूप से कोर्टिसोल और एड्रेनालाइन को बढ़ाता है और आपका किक स्टार्टर पूरे दिन में तनाव की प्रतिक्रिया बढ़ा सकता है।
अगर आप सुबह उठने के बाद भी स्ट्रेस्ड महसूस करती हैं तो ये काम करके जरूर देखें। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपके पास मेंटल हेल्थ को लेकर अन्य कोई भी सवाल हो तो उसे हम तक जरूर पहुंचाएं। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।