मकोय के पौधे में छिपा है कई मुश्किलों का हल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Makoy ke fayde aur upyog: मकोय का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस एक पौधे में कई बीमारियों का इलाज छिपा है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
image

हमारे आस-पास मौजूद कई पेड़-पौधे, हर्ब्स और फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद गुणों के कारण ये कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं और इन्हें कई तरीकों से रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल भी किया जाता है। कचनार, गुग्गुल, मोरिंगा और गिलोय समेत कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जो असल में गुणों की खान हैं और जिनमें कई बीमारियों का इलाज छिपा है। लेकिन, आपको इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। मकोय के पौधे में भी कई औषधीय गुण होते हैं और आयुर्वेद में इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस एक पौधे में कई बीमारियों का इलाज छिपा है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

मकोय के पौधे से मिल सकते हैं कई लाभ, जान लीजिए इस्तेमाल का सही तरीका

makoy benefits in hindi

  • मकोय का साइंटिफिक नाम सोलनम निग्रम है और अंग्रेजी में इसे ब्लैक नाइटशेड कहा जाता है। यह गुणों से भरपूर एक पौधा है। आयुर्वेद में इसे जड़ी-बूटी माना गया है और सालों से इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जा रहा है।
  • मकोय के फल छोटे लाल और बैंगनी जामुन की तरह दिखते हैं। यह कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स से भरपूर होता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और इसकी बेरीज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करता है।
  • यह पौधा खासकर लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण, लिवर को डिटॉक्स करने और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • जिन लोगों को फैटी लिवर है, उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और इसकी वजह से इसके पत्तों का अर्क चोट पर लगाने से इंफ्लेमेशन और जलन कम होती है। साथ ही, इससे घाव भी जल्दी भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

makoy plant ke labh

  • मकोय का पौधा कफ को कम करने में भी मदद करता है और इससे सांस संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • मुंह में छाले होने पर आप इसके कुछ पत्तों को चबा सकती हैं। इसका काढ़ा और जूस भी कई तरह से फायदेमंद है। यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी बेरीज को सीमित मात्रा में ही डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आपका इसके पत्तों का जूस या काढ़ा पी रही हैं, तो इसे बिना डॉक्टर की सलाह के डाइट में न शामिल करें क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है शतावरी को पानी में उबालकर पीने से महिलाओं को किन 10 समस्याओं में राहत मिल सकती है?

मकोय का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP