क्या आप जीरे के बिना अपनी रसोई की कल्पना कर सकती हैं? शायद नहीं। अगर जीरे का तड़का सब्जी में ना हो तो वास्तव में कोई स्वाद ही नहीं आता। हर भारतीय किचन में आपको जीरा हमेशा ही मिलेगा। इतना ही नहीं, यह सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माना गया है। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके पाचन तंत्र से लेकर इम्युन सिस्टम के लिए भी बेहद लाभदायक है। लेकिन वो कहते हैं ना कि सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं। जीरा जहां एक ओर स्वाद और सेहत का खजाना माना गया है, वहीं इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं। जिसके बारे में अमूमन महिलाओं को पता ही नहीं होता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जीरे के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद पहले जानकारी ना हो-
जीरे का अत्यधिक सेवन महिलाओं के लिए कई मायने में नुकसानदायक हो सकता है। मासिक धर्म के दौरान जीरा खाने से भारी रक्तस्राव हो सकता है। अगर जीरे का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है, तो आपको माहवारी के समय अत्यधिक ब्लीडिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
जीरा अपने गैस से राहत देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन आपको यह जानकर अजीब लगेगा कि जीरे के यही बीज पाचन समस्याओं में से एक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं और वो है पेट में जलन। जीरा को जठरांत्र संबंधी मार्ग में अधिक गैस के निष्कासन की सुविधा के लिए जाना जाता है जिससे पेट में जलन होती है।
इसे जरूर पढ़ें: जानें Glucose Challenge Test क्या होता है और इसकी जरूरत कब पड़ती है
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन जीरे का लगातार व अत्यधिक सेवन लीवर डैमेज का कारण बन सकता है। जीरे के बीज में मौजूद तेल अत्यधिक volatile होते हैं और लंबे समय तक जीरे के बीज का सेवन करने पर लीवर और किडनी खराब हो सकते हैं। जीरा तेल का उपयोग जानवरों की मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने या कम करने के लिए किया जाता है।
जीरे के बीज के कार्मिनेटिव प्रभाव के कारण कभी-कभी पेट खराब होने या फिरपेट फूलने की समस्या हो सकती है। जिससे आपको बार-बार डकार आ सकती है। बेलचिंग में कभी-कभी एक बुरी गंध और आवाज होती है। हालांकि इसके वास्तविक अर्थों में कोई समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी सबके सामने आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Tips: रुजुता दिवेकर से जानें कैसे करें बूढ़े माता-पिता के स्वास्थ्य की देखभाल
अगर आप गर्भवती हैं तो भी आपको जीरे का सेवन जरा संभलकर करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान जीरे का बड़ी मात्रा में जीरा का सेवन करने से गर्भपात हो सकता है या फिर इससे लेबर पेन शुरू हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपने चिकित्सक या पोषण विशेषज्ञ की सलाह पर ही किसी चीज का सेवन करना चाहिए।
जीरा बीज को नारकोटिक इफेक्ट के लिए भी जाना जाता है और इसलिए, उन्हें सावधानी के साथ सेवन किया जाना चाहिए। जीरे के अन्य दुष्प्रभावों में मेंटल क्लाउडिंग, उनींदापन और मतली शामिल हैं। जीरे के अत्यधिक सेवन से मतली और उनींदापन हो सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।