दांतों का पीलापन और मुंह की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

पीले दांत और मुंह की बदबू ने अगर आपको भी परेशान किया है तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के ये टिप्स आपको भी आजमाने जरूर चाहिए। ऐसे 5 तरीके हैं जिनकी मदद से आप सफेद दांत पा सकते हैं। 

how to get white teeth and healthy oral cavity

हर कोई एक परफेक्ट मुस्कान चाहता है। हालांकि पीले पड़े दांत और मुंह से आने वाली बदबू हमारे कॉन्फिडेंस को भी खराब करती है। कॉस्मेटिक दंत चिकित्सक आपके दांतों से दाग हटाने के लिए स्ट्रिप्स या वाइटनिंग तरल पदार्थों का उपयोग करते सकते हैं, लेकिन यह प्रोसेस थोड़ा महंगा होता है। इसके अलावा हमने इंटरनेट पर दांत चमकाने के कई घरेलू टिप्स भी आजमाएं होंगे पर जरूरी नहीं कि वे सारे काम आए होंगे।

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर हेल्थ से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। उन्होंने ओरल कैविटी और सफेद दांत पाने के कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं। वह कहती हैं, 'अगर आप सफेद दांतों के लिए बेकिंग सोडा, नींबू, नमक, संतरे के छिलके, केले के छिलके और न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो आपको आयुर्वेदिक तरीके आजमाने चाहिए। मैं आपके साथ 5 सबसे प्रभावी और प्राकृतिक उपचार साझा करने जा रही हूं, जो आपको अपने दांतों की स्वच्छता बनाए रखने में मदद करते हैं और साथ सफेद दांत पाने में मदद करते हैं।'

1. ऑयल पुल्लिंग

oil pulling for white teeth

मुंह में तेल घुमाने को आयल पुल्लिंग कहते हैं। यह अभ्यास मसूड़ों और दांतों से रोगाणुओं को हटाने में मदद करता है। यह मुंह के छालों को दूर करने में मदद करता है। यह मुंह की मांसपेशियों का भी व्यायाम करता है, जिससे उन्हें मजबूती और टोनिंग मिलती है।

इसे कैसे करना है?

तिल/सरसों या नारियल के तेल का प्रयोग करें। इसे 15-20 मिनट तक मुंह में घुमाकर थूक दें।

2. नीम और बबूल से करें दातून

ये जड़ी-बूटियां एंटी-माइक्रोबियल हैं। इन्हें चबाने से एंटी-बैक्टीरियल एजेंट रिलीज होते हैं जो मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे कैसे करना है?

ऐसी टहनी चुनें जो आपकी छोटी उंगली जितनी मोटी हो। ब्रश की तरह बनाने के लिए एक कोने पर चबाएं और थोड़े-थोड़े अंतराल में बेसिन में लार थूकें। इसे पूरे मसूड़ों और दांतों पर ब्रश करें। आपके द्वारा किए जाने के बाद, दांतों पर फंसी टहनी के रेशों को थूक दें।

इसे भी पढ़ें: सफेद और चमकते हुए दांतों के लिए अपनाएं ये 4 हैक्‍स

3. टंग स्क्रेपिंग

tongue scraping

ओरल कैविटी की सफाई और उन सभी टॉक्सिन्स को हटाने के लिए सबसे अच्छा है जो बैक्टीरिया के विकास का कारण बनते हैं जिससे प्लाक का निर्माण होता है।

इसे कैसे करना है?

कॉपर या स्टेनलेस स्टील के टंग स्क्रेपर से अपनी जीभ को कई बार खुरचें।

4. हर्बल माउथ रिंस

herbal mouth rinse

त्रिफला या यष्टिमधु का काढ़ा एक उत्कृष्ट माउथ रिंसर के रूप में कार्य करता है। ओरल हाइजीन बनाए रखने के अलावा अभ्यास मुंह के छालों को कम करने में मदद करता है।

इसे कैसे करना है?

त्रिफला या यष्टिमधु को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसे ठंडा होने दें। गुनगुना होने पर धो लें।

5. दिन में दो बार ब्रश करना

खाने के बाद हर बार ब्रश करना जरूरी है, खासतौर पर चॉकलेट जैसे चिपचिपे खाद्य पदार्थ खाने के बाद। चूंकि दिन में 4-5 बार दांतों को ब्रश करना असंभव है, इसे दो बार ब्रश करना (सुबह में पहली चीज और सोने से पहले आखिरी चीज) कम से कम हम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दांतों पर जमा पीलापन साफ करेगा ये हर्बल पाउडर, जानें बनाने का तरीका

डॉ. दीक्षा इसके सात 2 ऐसे नियम भी बताती हैं, जो हमें फॉलो करने चाहिए। वह कहती हैं, '2 चीज़ें याद रखें-एक सफेद दांत रातों रात नहीं होते और दूसरा कि आपको इन प्रैक्टिस को नियमित फॉलो करना है।'

अपनी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप भी एक्सपर्ट की इन टिप्स को जरूर आजमाएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगी। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP