पेट में होने वाले कीड़ों को मुख्य रूप से पेट की कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के कीड़े न सिर्फ पेट की बीमारियों के लिए बल्कि शरीर में होने वाली अन्य कई समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। कई बार इनका प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि स्किन रैशेज़ जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
खराब पाचन तंत्र, पेट में दर्द, खाने के बाद पेट फूलना जैसी कई समस्याएं कीड़ों की वजह से हो सकती हैं। आंतों के कीड़े, जिन्हें परजीवी कीड़े भी कहा जाता है क्योंकि ये हमारे शरीर से कई पोषक तत्वों को ग्रहण करके बढ़ते हैं और शरीर को नुक्सान पहुंचाते हैं। आंतों के परजीवी यानी कि पेट के कीड़ों के कई रूप और प्रकार होते हैं। इसके मुख्य प्रकारों में से फ्लैटवर्म, जिसमें टैपवार्म और फ्लूक शामिल हैं। आइए न्यूट्रिशनिष्ट, डाइटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट मनीषा चोपड़ा से जानें पेट के कीड़ों से बचाव के कुछ उपायों के बारे में।
क्या होते हैं पेट के कीड़े
पेट के कीड़े हमारे शरीर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में मौजूद होते हैं। वे परजीवी की तरह काम करते हैं और शरीर से कई पोषक तत्वों को खींचकर शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। विभिन्न प्रकार के परजीवी कीड़े हो सकते हैं जो पेट पर आक्रमण कर सकते हैं। पेट में उनकी उपस्थिति कई जटिलताओं और समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए, हमारे लिए इन परजीवी पेट के कीड़ों से छुटकारा पाना और उन्हें शरीर से जल्द से जल्द खत्म करना बहुत जरूरी है। निम्नलिखित कुछ कीड़े हैं जो आमतौर पर पेट में पाए जाते हैं:हुकवर्म, राउंडवर्म, पिनवॉर्म, टेपवर्म, थ्रेड वर्म, गिआर्डिया। ये सभी कीड़े शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।
कैसे पाएं पेट के कीड़ों से छुटकारा
पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाए जा सकते हैं जिसमें सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है अपने आसा-पास हाइजीन का ध्यान रखना। जब हम अपने आस-पास सफाई रखते हैं तब गंदगी की वजह से होने वाले कीड़ों से बचा जा सकता है। आइए जानें इन कीड़ों से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा
कीड़ों की उचित दवाइयां
पेट के कीड़े भले ही कुछ घरेलू उपचारों से कम हो जाएं लेकिन इन्हें पूरी तरह से ठीक करने के लिए कई बार दवाइयां लेना सबसे बेहतर विकप्ल होता है। ऐसी दवाएं मुख्य रूप से पेट के कीड़ों के लक्षणों और लक्षणों को कम करती हैं। इन परजीवी पेट के कीड़ों के इलाज के लिए डॉक्टर कुछ दवाएं लेने की सलाह देते हैं जिनमें एल्बेंडाजोल और मेबेंडाजोल शामिल हैं। इन दवाइयों को आप अपने लक्षणों के हिसाब से डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं।
स्वस्थ आहार लें
मनीषा चोपड़ा बताती हैं कि पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने और उन्हें मारने के लिए आपको स्वस्थ आहार का पालन करना चाहिए । पेट के कीड़ों के इलाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। पेट के कीड़ों के उपचार के शुरुआती सप्ताह में, एक आहार का पालन करने और बनाए रखने की आवश्यकता होती है जिसमें मुख्य रूप से केवल ताजी सब्जियां और फल शामिल होते हैं। सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा पालन किए जाने वाले आहार में यहां बताए खाद्य पदार्थ शामिल हैं:तरबूज, चुकंदर, लहसुन, गाजर या गाजर का रस, कद्दू के बीज,क्रैनबेरी, कच्चा पपीता,टमाटर,अनानास और अनार। इन सभी पदार्थों को अपनी नियमित डाइट नेब शामिल करके आप पेट के कीड़ों की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
पेट के कीड़ों को ख़त्म करने के लिए आपको पानी की उचित मात्रा लेनी चाहिए। इसमें दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी शामिल होना चाहिए। आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं पेट के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं जिससे गंदगी से होने वाले कीड़ों से भी छुटकारा मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें:वायरल से लड़ने में मदद कर सकते हैं यह एंटी-वायरल फूड्स, एक्सपर्ट से जानिए
जंक फूड्स से बनाएं दूरी
आजकल का खराब खान-पान और जंक फूड्स का ज्यादा सेवन आपके पेट में कीड़ों का मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए और इससे छुटकारा पाने के लिए अपने आहार से जंक और प्रोसेस्ड फूड, डेयरी उत्पाद, मांस, शराब, कैफीन और मिठाइयों से तब तक बचने की कोशिश करें जब तक कि पेट के कीड़े पूरी तरह से खत्म न हो जाएं। आमतौर पर भी इस तरह के फूड्स और पेय से दूरी बनाना शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है।
विटामिन -सी और ज़िंक को डाइट में करें शामिल
मुख्य रूप से आहार में विटामिन -सी और ज़िंक को शामिल करने से आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है। जहां तक संभव हो विटामिन -सी वाले फूड्स जैसे नींबू , संतरा, मोसम्बी आदि को ज्यादा से ज्यादा आहार में शामिल करें। डॉक्टर भी आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए जिंक या विटामिन सी की खुराक लेने की सलाह भी दे सकते हैं।
सफाई का रखें ध्यान
पेट के कीड़ों को खत्म करने का एक अन्य तरीका उचित और सख्त स्वच्छता बनाए रखना है। स्वच्छता पेट के कीड़ों को रोकने और उनका इलाज करने में काफी हद तक मदद करती है। आप अपने आस-पास के हिस्से को जितना ज्यादा साफ़ रखते हैं और खाना बनाते समय या खाते समय जितना ज्यादा हाइजीन का पालन करते हैं उतना आपके पेट में कीड़ों से छुटकारा दिलाने के लिए जरूरी होता है। कीड़ों को मारने और पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए सख्त स्वच्छता उपायों का पालन करने की आवश्यकता है।
उपर्युक्त सभी युक्तियों को ध्यान में रखकर और आस-पास के वातावरण को साफ़ बनाकर पेट में होने वाले परजीवियों यानी कि कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों