कहते हैं मां बनना सबसे बड़ा सुख होता है और जब आप जिंदगी में यह एक फैसला ले लें तो फिर आपके लिए इंतजार करना मुश्किल होता है। एक नए परिवार की शुरुआत करने के लिए हम कई सारी कोशिशों में लग जाते हैं। हालांकि कुछ महिलाओं को जल्दी कंसीव करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गर्भवती होने के लिए सिर्फ फिजिकल रिलेशन ही नहीं जरूरी होता बल्कि उसके साथ अन्य महत्वपूर्ण पहलू भी होते हैं। यह सही वातावरण बनाने के बारे में भी है ताकि जब शुक्राणु अंडे से मिलें, तो एक स्वस्थ भ्रूण एक स्वस्थ बच्चे के रूप में विकसित हो।
आपका लक्ष्य भी जल्दी कंसीव करना हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही जीवन शैली और अन्य बातें जरूरी हैं। ऑरेंज क्लीनिक की गायनोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा श्रीवास्तव अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए वीमेन हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाती हैं। वह कई वीमेन हेल्थ से जुड़ी कई जानकारियां भी शेयर करती हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो आपको क्या टिप्स आजमाने चाहिए।
आइए इस आर्टिकल के जरिए हम भी वो टिप्स जानें और अगर आप जल्दी मां बनने की कोशिश में लगी हैं तो इन्हें आजमाकर जरूर देखें।
बढ़े वजन को करें कम
अधिक वजन होने से आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। यह गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है और बच्चे के भविष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जो महिलाएं अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त हैं, उनके गर्भधारण की संभावना बहुत कम होती है। जल्दी कंसीव करने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने वजन को कम करें और उसे कम करने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग बना रही हैं तो ये स्टेप्स जरूर फॉलो करें
View this post on Instagram
फर्टाइल दिनों में बनाएं फिजिकल रिलेशन
कंसीव करने के लिए आपको अपने फर्टाइल दिनों में हर दूसरे दिन फिजिकल रिलेशन बनाने चाहिए। आपकी फर्टाइल विंडो आपके मासिक धर्म चक्र के दौरान का समय है जब आपके गर्भवती होने की सबसे अधिक संभावना होती है। ज्यादातर महिलाओं के लिए, यह ओव्यूलेशन से पहले के पांच दिन, ओव्यूलेशन का दिन और ओव्यूलेशन के बाद का दिन होता है।
सेक्शुअल रिलेशन बनाने के बाद 10 मिनट रेस्ट करें
गायनोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा श्रीवास्तव बताती हैं कि अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद आपको कुछ देर रेस्ट जरूर करना चाहिए। यदि आप फिजिकल रिलेशन बनाने के तुरंत बाद यदि आप नहाती हैं या फिर बाथरूम जाती है स्पर्म बाहर निकल जाते हैं। हालांकि 10 मिनट तक लेटे रहने से शुक्राणुओं को कुछ अतिरिक्त समय देकर उन्हें सही दिशा में जाने में मदद मिल सकती है - इस प्रकार गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: मिसकैरेज के बाद कैसे करें कंसीव, जानें दोबारा मां बनने के लिए सही सलाह
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहें
जो महिलाएं गर्भवती हैं, गर्भ धारण करने की कोशिश कर रही हैं या स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग क्यों है जरूरी) करा रही हैं, उन्हें स्मोकिंग और शराब पीने से बचना चाहिए। सिगरेट और अल्कोहल सभी अलग-अलग कारणों से महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए प्रजनन क्षमता को बाधित कर सकते हैं, जिससे कंसेप्शन थोड़ा और कठिन हो जाता है। गर्भावस्था के पहले तीन महीनों के पहले या उसके दौरान ऐसी चीजें छोड़ने से जन्म के दौरान जटिलताओं का खतरा कम हो जाता है और हेल्दी बर्थ की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप भी कंसीव करना चाहती हैं और अपनी फैमिली बनाना चाहती हैं तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और एक्सपर्ट के इन टिप्स को फॉलो करें। साथ ही आपको अपने डॉक्टर से मिलकर भी विचार विमर्श अवश्य करना चाहिए और आपकी हेल्थ के मुताबिक क्या जरूरी है, उसका ध्यान रखना चाहिए।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर आगे शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों