इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है और पारा रोज ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी के मारे बुरा हाल हो चुका है और पारा भी कई जगह 40 के आस-पास पहुंच चुका है। ऐसे में मई-जून में गर्मी क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी, इसे लेकर अभी से सभी के मन में चिंता के बादल छाए हुए हैं। तेज गर्मी का असर हमारी सेहत पर भी होता है। तपिश वाले मौसम का असर, शरीर के हर अंग पर होता है और ऐसे में अपना खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। गर्मी के महीनों में हीट स्ट्रोक से बचना बहुत जरूरी हो जाता है। हीट स्ट्रोक क्या है, गर्मी के मौसम में इससे कैसे बचना चाहिए, लू लगने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और किन घरेलू नुस्खों से आप खुद को इससे बचा सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Ranga Santhosh Kumar, Consultant General Physician & Diabetologist, Yashoda Hospitals जानकारी दे रहे हैं।
गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान, सेहत के लिए खतरा बन जाता है। ऐसे में हीट स्ट्रोक से बचना बहुत जरूरी है। जब शरीर बहुत अधिक गर्म हो जाता है और खुद को ठंडा नहीं कर पाता है, तो हीट स्ट्रोक होता है। ऐसा हाई टेम्परेचर में बहुत अधिक समय तक रहने या अधिक एक्सरसाइज के कारण होता है। इसके लक्षणों को समय पर पहचानकर, तुरंत इलाज करने से खतरे को कम किया जा सकता है। लू लगने पर स्किन लाल हो जाती है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है, सिर में दर्द होता है, उल्टी महसूस होती है, मांसपेशियों में दर्द होता है और पसीना अधिक आता है। हीट स्ट्रोक की वजह से कई बार काम करने में और किसी चीज पर ध्यान देने में भी मुश्किल होती है। इसकी वजह से बेहोशी भी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- हीटवेव का शरीर के अंगों पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आते हैं यानी अगर वह चक्कर या बेहोशी महसूस करता है, तो उस पर तुरंत ध्यान दें। सबसे पहले उसे किसी ठंडी जगह पर ले जाएं। पंखे या ठंडे पानी से उन्हें कूलिंग देने की कोशिश करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- तेज गर्मी का रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर क्या असर होता है? जानें इसे मैनेज करने के टिप्स
लू से बचने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।