ठंड से बच्चे नहीं होंगे बीमार, ध्यान रखें ये प्रोटेक्शन टिप्स

सर्दियों का मौसम सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को परेशान करता है। ऐसे में उन्हें इंफेक्शन की संभावना भी ज्यादा रहती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताएं कि आप बच्चों को किस तरह से प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

how can i protect my kids in winter

भारत की कई जगहों पर बर्फ पड़नी शुरू हो गई है। ठंड का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगे है। इस समय आपको खुद का ख्याल रखने की आवश्यकता तो है ही, लेकिन बच्चों की देखभाल करनी भी जरूरी है। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है और ऐसे में उनकी तबीयत जल्दी खराब हो सकती है। बच्चों को जल्दी इंफेक्शन हो जाता है और फिर लंबे समय तक उन्हें परेशानी होती है।

इस दौरान उन्हें सर्दी, खांसी, निमोनिया और जैसे संक्रमण हो सकते हैं। माता-पिता होने के नाते यह जरूरी है कि आप डॉक्टर्स के दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। आइए आपको ऐसे टिप्स भी बताएं, जिनकी मदद से आपको बच्चों की देखभाल कर सकते हैं।

मल्टीपल लेयर्स में कपड़े पहनाएं

multi layered clothes

अगर आपका बच्चा एक वॉर्मर, टी-शर्ट और जैकेट में ही रहता है, तो उसे ठंड लग सकती है। बच्चों को 4-5 लेयर कपड़ों की पहनाएं। इससे उन्हें सर्दी कम लगी और उनका शरीर गर्म रहेगा। ध्यान रखें कि बच्चों के अंदरूनी कपड़े ऐसे हों, जो गर्माहट दें। इसके बाद उन्हें स्वेटर और जैकेट पहनाएं।

गर्म सॉक्स और वॉटरप्रूफ जूते पहनाएं

बच्चे जूते ज्यादा देर तक नहीं पहनते हैं। उन्हें नंगे पैर भी बिल्कुल न रहने दें। ध्यान रखें कि ठंडे और गीले पैरों से भी इंफेक्शन हो सकता है। इससे उन्हें ठंड लगेगी और बुखार आ सकता है। कोशिश करें कि आपका बच्चा घर पर भी कम से कम सॉक्स पहनकर रखे। इसके साथ उनके जूते वॉटरप्रूफ होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इस तरह रखें छोटे बच्चों का ख्याल इन सर्दियों के मौसम में

ठंड में बाहर न घुमाएं

शाम को ठंडी हवाएं चलती हैं और अक्सर मौसम भी ठंडा हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आपका बच्चा बाहर कम समय बिताएं। उसे रात होने से पहले घर बुला लें। अत्यधिक ठंड की स्थिति में, अपने बच्चे के बाहर बिताने के समय को सीमित करें। अगर आपकी आदत है बच्चों को घुमाने ले जाने की, तो अपने समय में थोड़ा बदलाव करें और उन्हें 4 या 5 बजे के आसपास पार्क में ले जाएं।

उन्हें एक्टिव रखें

सर्दियों में अगर आपका बच्चा आलस कर रहा है, तो उसे ऐसा न करने दें। उसे बाहर की बजाय घर पर ही छोटी-मोटी एक्टिविटीज करवाएं। आप उसके साथ कुछ देर खेल सकते हैं। इससे उनका शरीर गर्म रहेगा और ठंड के मौसम में उन्हें आराम मिलेगा।

बच्चा को पानी पिलाते रहें

make kids hydrated in winters

कई लोग सर्दियों में पानी का पर्याप्त सेवन नहीं करते हैं। ध्यान रखें कि आप और आपके बच्चे ऐसा न करें। उन्हें हमेशा हाइड्रेटेड रखें और ध्यान रखें कि वह ठंडा पानी न पिएं। उन्हें पानी देते वक्त उसे गुनगुना कर लें। ठंडे पानी सेलंग्स का इंफेक्शनहो सकता है। पर्याप्त पानी पीने से उनके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलेंगे और वह स्वस्थ रहेंगे।

हेल्दी फूड खिलाएं

सर्दी के मौसम में हम ज्यादा एक्टिविटी करने से बचते हैं। ऐसे में खाना पचने में भी समय लेता है। अगर आपके बच्चे फ्राइड और जंक फूड खाना पसंद करते हैं। इस समय उनके स्नैक्स और फ्राइड फूड (फ्राइड फूड हैक्स) के कंजप्शन में थोड़ा-सा लगाम लगाएं। उन्हें इसकी बजाय स्वास्थ्यवर्धक विकल्प जैसे भुना हुआ मखाना, पॉपकॉर्न, उबला हुआ मक्का और ड्राई फूट्स- नट् दें। ऐसी चीजों में प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों के बेड को गर्म रखने के लिए ये हैक्स आएंगे सबसे ज्यादा काम

नींद में सुधार

शरीर को आराम तभी मिलेगा, जब बच्चे अच्छी और पूरी नींद लेंगे। अगर बच्चे बीमार हैं, तब उनके लिए भरपूर नींद बहुत ज्यादा जरूरी है। गुणवत्तापूर्ण नींद उनकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

आप भी अपने बच्चों का इन सर्दियों में पूरा ख्याल रखें। उन्हें अच्छी तरह कपड़े पहनाएं और ठंडे में खेलने से रोकें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP