उम्र के साथ-साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। खासकर, अगर बात महिलाओं की करें तो उम्र बढ़ने के साथ उनमें हार्मोन्स से जुड़े कई बदलाव भी होते हैं। 40 की उम्र में महिलाओं को कई मेडिकल टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है लेकिन इसके पीछे क्या कारण हैं, उन्हें समझना बहुत जरूरी है। महिलाएं जब 40 की उम्र तक पहुंचती हैं तो उनका शरीर कई बदलावों से गुजर चुका होता है। इस उम्र तक महिलाएं कई सालों से पीरियड्स से गुजर रही होती हैं, ज्यादातर महिलाएं इस समय तक बच्चों को भी जन्म दे चुकी होती हैं, ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बदलावों से भी उनका शरीर गुजर चुका होता है।
इस उम्र तक कई वजहों के चलते शरीर में कमजोरी आने लगती है इसलिए कुछ टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है ताकि अगर शरीर में किसी तरह की कोई समस्या पैदा हो रही हो तो उसे समय से पहचाना जा सके और सही इलाज मिल पाए। आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका गोयल 40 की उम्र में महिलाओं को कुछ टेस्ट करवाने की सलाह देती हैं, आइए जानते हैं।
हार्मोनल टेस्ट
महिलाओं में उम्र के हिसाब से हार्मोन्स में बदलाव होते हैं। वैसे तो एक्सपर्ट, हर तीन महीने में हार्मोनल चेकअप करवाने की सलाह देते हैं लेकिन खासकर 40 की उम्र में पहुंचने पर हार्मोन्स के टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्स ज्यादा शिफ्ट होते हैं।
ब्रेस्ट की जांच और मेमोग्राम
ब्रेस्ट एग्जामिनेशन और मेमोग्राम टेस्ट भी इस उम्र में बहुत जरूरी होते हैं। अगर स्तन में कोई गांठ है, ब्रेस्ट कैंसर का कोई शुरुआती लक्षण दिखाई दे रहा है तो इसके जरिए उसकी पहचान की जा सकती है। अगर समय रहते लक्षण पकड़ में आ जाए तो इलाज में भी आसानी होती है।
कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर टेस्ट
ब्लड प्रेशर तो आप आसानी से घर पर भी रेगुलर मॉनीटर कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रोल का सही होना दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। 40 की उम्र में पहुंचकर हर 2 महीने में इसकी जांच करवानी चाहिए।
शुगर और थायराइड टेस्ट
उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और कई तरह की बीमारियां भी घेरने लगती हैं। शुगर(शुगर कम करने के नुस्खे) और थायराइड आजकल एक आम समस्या बन गई है। महिलाओं में थायराइड की परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। 40 की उम्र में पहुंचकर एक बार इसकी जांच करवा लेना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें-Expert Tips: थायरॉयड को कंट्रोल कर सकते हैं ये 3 Superfoods
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-यूरिन में दर्द और जलन से परेशान हैं तो कारण, लक्षण और बचाव के तरीके जान लें
पेल्विक अल्ट्रासाउंड
आपके शरीर में पेल्विक इंफेक्शन के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर आपको पेल्विक एग्जामिनेशन और अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दे सकते हैं। पेल्विक इंफेक्शन्स इस उम्र में काफी कॉमन होते हैं, इनके लिए सही जांच और इलाज बहुत जरूरी है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों