बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से थायराइड की समस्या काफी आम हो चुकी है। महिला हो या पुरुष हर कोई इस बीमारी से परेशान है। थायराइड दो तरह का होता है। हाइपर थायराइड और हाइपोथायराइड। दोनों ही स्थिति आपके लिए गंभीर हो सकती है। आप थायराइड के मरीज हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों को खाने में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट सुरभी गुप्ता जानकारी दे रही हैं।
सोया या सोया प्रोडक्ट
थायराइड के मरीजों को सोया या सोया प्रोडक्ट खाने से बचना चाहिए। इसमें गोइट्रोजन की मात्रा होती है जो आयोडीन का अवशोषण रोक सकती है। सोया में आइसोफ्लेवोंस होता है। यह शरीर को थायराइड हार्मोन का उपयोग करने की क्षमता में बाधा डाल सकते हैं।
क्रूसिफेरस वेजिटेबल
थायराइड के मरीजों को केल, ब्रोकली, फूलगोभी, पत्ता गोभी और पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें भी गोइट्रोजन पाया जाता है जो थायराइड ग्रंथि के कामकाज में बाधा पैदा करते हैं।
चीनी
थायराइड के मरीजों को ज्यादा चीनी के सेवन से बचना चाहिए। इससे शरीर में इन्फ्लेमेशन पैदा होता है और थायराइड हार्मोन ढंग से रिलीज नहीं हो पाते हैं। वहीं इससे मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है जो थायराइड के मरीजों के लिए चिंता की बात है।
दूध
दूध के सेवन से बचना चाहिए, हालांकि दूध कैल्शियम रिच होता है। लेकिन यह थायराइड मेडिसिन के प्रभाव को कम कर सकता है। अगर आप दूध पीते भी हैं तो दवाई और दूध के पीने में चार घंटे का गैप होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Women's Day 2024: मेनोपॉज में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
जंक फूड
प्रोसेस्ड या जंक फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन के अवशोषण में रुकावट पैदा करता है, जिसके कारण यह समस्या और भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों