कुछ महिलाओं को unhealthy और oily खाने से bloating की समस्या होती है। जी हां एक हफ्ता बाहर खाने के बाद ऐसा होना मुमकिन है। लेकिन कई महिलाओं को इन सभी चीजों को खाए बिना भी bloating की समस्या होती है। क्या आप नहीं जानना चाहिए कि ऐसा क्यों होता है। अगर हां, तो आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है।
कई महिलाओं को bloating की समस्या रोजमर्रा में लिए जाने वाले फूड्स से भी होती है। जी हां high fructose (natural sugars) और फाइबर content कई महिलाओं में bloating का कारण बनते हैं। इसके अलावा gluten जैसी चीजों से भी उनको bloating की समस्या होती है। अगर आप bloating की समस्या से परेशान हैं और इससे बचना चाहती हैं तो आज से ही इन 12 फूड्स को बहुत ज्यादा खाने से बचें। इन फूड्स के बारे में हमें ग्रेटर कैलाश में स्थित स्माइल स्टूडियो की न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन बता रही हैं।
सेब
शायद आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि सेब से भी bloating की समस्या हो सकती है। लेकिन यह सच है, कई महिलाओं को ज्यादा सेब खाने से bloating की समस्या होती है। यूं तो सेब बहुत ही फेमस और हेल्दी फल माना जाता है, लेकिन इसमें fructose और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। और यह दोनों components bloating का कारण हो सकते है। इस समस्या से बचने के लिए आप सेब की जगह केले, ब्लूबेरी, अंगूर, संतरे, या स्ट्रॉबेरी जैसे अन्य फलों को लें।
दही
लो फैट और चीनी ना होने के कारण भी कई महिलाओं को दही खाने से bloating की समस्या होती है। इसलिए सादे दही को खाने से बचें। कई डेयरी प्रोडक्ट भी bloating का कारण हो सकते हैं और अगर आपको लगातर यह समस्या होती है तो सुनिश्चिक करना चाहिए कि कही आपको lactose intolerance तो नहीं है। अगर हैं तो आपको डेयरी प्रोडक्ट को ज्यादा लेने से बचना चाहिए। होममेड nut milk आपके लिए अच्छा हो सकता है।
लहसुन
जी हां भोजन को टेस्टी बनाने के लिए आप कच्चे लहसुन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करती हैं। लेकिन कच्चे लहसुन के कारण भी आपको bloating की समस्या हो सकती है। आप कच्चे लहसुन की जगह ठीक से पके हुए लहसुन का इस्तेमाल करें। वैकल्पिक रूप से, आप स्वाद देने के लिए लहसुन की जगह chives का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Grains
Wheat, rye और barley के कारण भी कई महिलाओं को bloating की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। इनमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है और साथ ही gluten भी होता है। और अगर आप इस बहुत ज्यादा मात्रा में खाती हैं तो यह पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। अगर आपको भी इन grains से प्रॉब्लम होती है तो इसकी जगह आप grains जैसे oats, brown rice, quinoa और buckwheat ले सकती हैं।
तरबूज
गर्मियों में सबका पसंदीदा फल यानी तरबूज भी कई महिलाओं में bloating का कारण हो सकता है। शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच हैं कि तरबूज fructose से भरपूर होता है जो सूजन पैदा कर सकता है। आप तरबूज की जगह केले, ब्लूबेरी, अंगूर, नारंगी, या स्ट्रॉबेरी ले सकती हैं।
Dried fruit
Dried fruits में भी fructose बहुत अधिक मात्रा में होता है और ज्यादा खाना से यह बहुत सारी महिलाओं को प्रॉब्लम करता है। इसलिए इसकी जगह आप citrus fruits और berries ले सकती है। क्योंकि इसमें fructose content बहुत कम होते है।
प्याज
लहसुन की तरह प्याज से भी आपको bloating की समस्या हो सकती है। इसलिए कच्चे की जगह प्याज की छोटी मात्रा अच्छी तरह से पकाकर इस्तेमाल करें। अगर संभव हो तो स्वाद बढ़ाने के लिए आप प्याज की जगह मसाले या जड़ी-बूटियों जैसे हींग और spring onion का हरा हिस्सा इस्तेमाल कर सकती हैं।
Beans
बीन्स से bloating की समस्या होती है यह बात शायद की जानकारी ज्यादातर महिलाओं को होती है। हालांकि बीन्स में कई हेल्दी प्रोटीन और कार्बोन्स होते हैं, साथ ही इमसें साथ हाई फाइबर सामग्री भी होती है और कई महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है। बीन्स खाने की बजाय, आप light-coloured lentils ले सकती हैं। आमतौर पर फाइबर कम होता है लेकिन खाने से पहले इन्हें भिगोए जरूर।
Lentils
Lentils में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है और साथ ही इसमें indigestible sugars होता है जिससे bloating बढ़ती है। लेकिन अगर आपको यह लेनी भी हैं तो कुछ देर इसे ठंडे पानी में नींबू का रस या सिरका डालकर भिगोकर इस्तेमाल करें। इससे bloating की समस्या कम होती है।
ब्रोकली
ब्रोकली, फूलगोभी, गोभी, और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे अन्य coniferous vegetables को bloating का कारण माना जाता है। आप इसकी जगह पालक, खीरा, सलाद पत्ता, शक्करकंद या zucchini ले सकती हैं।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
सभी तरह के fizzy drink से भी आपको bloating की समस्या हो सकती है। इसलिए इससे दूरी बनाकर रखना बेहतर रहता है। और आप इसकी जगह healthier options जैसे पानी और फ्रेश फ्रूट जूस ले सकती हैं
बीयर
बीयर में मुख्य घटक के रूप में grain होने के कारण यह सूजन का प्रमुख कारण है। यदि आप इसे लेती हैं और bloating से भी बचना चाहती हैं तो इसकी जगह आप रेड या वाइट वाइन ले सकती हैं।
इन चीजों को ध्यान में रखकर आप आसानी से bloated stomach से बच सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों