सुबह उठकर कर लें ये काम, दिन भर बनी रहेगी ताजगी

क्या आप भी सुबह उठने के बाद थकावट,आलस और ऊबाऊ महसूस करते हैं तो आप एक्सपर्ट के बताए ये उपाय अपनाकर खुद को ऊर्जावान बना सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-13, 15:48 IST
What is the perfect morning routine

Best Morning Routine For Energy:दिन की शुरुआत अच्छी होती हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। आप शाम तक ऊर्जावान और खुश रहते हैं। काम में भी मन लगता है,प्रोडक्टिविटी भी अच्छी होती है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो सुबह से थी ऊबाऊ, थकान और आलस महसूस करते हैं। इसके पीछे कई वजह होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपके साथ एक्सपर्ट के बताए कुछ खास टिप्स साझा कर रहे हैं जो आपको सुबह से शाम तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है।इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन शीनम मल्होत्रा

अपने आप को तरोताजा कैसे रखें? (How can I boost my energy in the morning)

hydrate your self

पानी पिएं

एक्सपर्ट के मुताबिक आपको अपने दिन की शुरुआत पानी के साथ करनी चाहिए। रोजाना सुबह जागने के बाद एक कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं। आप चाहें तो तो इसमें शहद ,नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं। ये आपको रीहाइड्रेट करने में मदद करता है। इससे आपका गट हेल्थ (ये चीज़ बर्बाद कर देती है गट हेल्थ) भी सही रहता है। जबकि कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करते हैं जो की आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।

स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज

अपने दिन की शुरुआत मॉर्निंग स्ट्रेचिंग से करें।इससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। स्ट्रेचिंग खुद को एक्टिव रखने का सबसे बेहतरीन और हेल्दी तरीका है। ये आपके रक्त संचार को बेहतर करके मस्तिष्क (इस तरह बनाएं ब्रेन को यंग) तक ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है। इससे दिमाग सक्रिय रहता है। सुबह के वक्त शांत माहौल में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है ऐसे में आप सुबह के समय पार्क में टहल कर खुद को फ्रेश फील करा सकते हैं। सुबह के वक्त जितना हो सके गैजेट मोबाइल फोन से दूरी बनाएं ये आपको लंगड़ा बना सकता है।

excercise

यह भी पढ़ें-कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम

सुबह का नाश्ता

सुबह का नाश्ता करना ना भूलें,इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी। अगर आप नाश्ता स्किप करते हैं तो आपको आलस और नींद आती रहेगी। लेकिन ध्यान रहे की नाश्ता हेल्दी हो। दिन की शुरुआता फल, सब्जी,जूस दही और साबुत अनाज से करें।

यह भी पढ़ें-सुबह उठकर महसूस होती है सुस्ती, इस आयुर्वेदिक रूटीन को करें फॉलो

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP