क्या ऑफिस में लंच करने के बाद आपको भी तेज नींद आती है? नींद के कारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है? अगर ऐसा होता है तो आप इस जंग में अकेले नहीं हैं। हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से परेशान है। इसके कारण प्रोडक्टिविटी पर काफी ज्यादा असर पड़ता है और अधिकतर लोग देर से घर पहुचंते हैं। हालांकि आप कुछ उपायों को अपनाकर इस समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारें।
लंच के बाद झपकी से बचने के उपाय
- खाना खाने के बाद तुरंत ही काम पर ना बैठ जाएं। खाना खाने के बाद आप तेज गति से चलें। आप सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। इससे रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी इससे आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा मिलेगा।
- खाना खाने के बाद आप अपनी पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। इससे आपका ध्यान भटकेगा और आप को नींद नहीं आएगी।
- लंच में बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी डाइट में फलों को शामिल करें। इससे एनर्जी बढ़ती है और नींद भी नहीं आती है।
- लंच के बाद नींद आती है तो आपको अपने रात के सोने का समय ठीक करना चाहिए। कई बार हम रात में काम देर सोते हैं जिसकी वजह से दिन में नींद आती है।
- खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। शरीर में पानी की कमी के कारण भी थकान और ऊर्जा की कमी हो जाती है। इसके लिए आप लंच से पहले भी पानी पिएं और लंच करने के कुछ देर बाद भी पानी पिएं।
यह भी पढ़ें-PCOD में महिलाओं को नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें
- लंच में प्रोसेस्ड फूड या बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचें, प्रोसेस्ड फूड बहुत जल्दी डाइजेस्ट हो जाते हैं, जिसके कारण ब्लड शुगर स्पाइक होता है और एनर्जी लो होने लगती है।
यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों