महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये तरीके

महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। एक्सपर्ट के बताए इन तरीकों से आपको व्हाइट डिस्चार्ज में आराम मिलेगा।

how can i stop white discharge permanently

महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या बहुत आम है। इसे श्वेत प्रदर या ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। ज्यादातर महिलाएं इस समस्या को नजरअंदाज करती रहती हैं लेकिन असल में इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। महिलाओं के लिए वजाइना की हेल्थ बहुत जरूरी है। वजाइनल हेल्थ के लिए साफ-सफाई और भी कई तरह की चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर वजाइना की हेल्थ सही नहीं है, तो इसका असर महिलाओं की सेक्स लाइफ पर भी पड़ेगा और कई तरह के इंफेक्शन्स होने की संभावना भी बनी रहती है। वजाइना से हल्का-फुल्का डिस्चार्ज नॉर्मल है लेकिन अधिक व्हाइट डिस्चार्ज आपको मुश्किल में डाल सकता है। इससे शरीर में कमजोरी भी आ सकती है। इसकी वजह से पेट के निचले हिस्से और कमर में दर्द भी बना रहता है। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कुछ खास चीजों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं।

कॉटन पैंटी पहनें

treatment for white discharge in females

व्हाइट डिस्चार्ज अगर आपको भी परेशान कर रहा हैं तो कॉटन पैंटी पहनें। इससे वजाइना में खुजली और जलन की समस्या नहीं होती है। वजाइन की त्वचा बहुत कोमल होती है, ऐसे में पैंटी के स्टफ का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। पैंटी को धोते वक्त भी गर्म पानी से अच्छे से वॉश करना चाहिए और धूप में सुखाना चाहिए।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

व्हाइट डिस्चार्ज हो या वजाइना की हेल्थ से जुड़ी और कोई परेशानी, ज्यादातर ये सब वजाइना में मौजूद गंदगी की वजह से होता है। वजाइना की साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। गीले अंडरगारमेंट्स पहनने से, वजाइना को सही तरह के साफ न रखने से और पीरियड के वक्त पर ज्यादा देर तक पैड न बदलने से, वजाइना में इंफेक्शन्स हो सकते हैं। इनसे बचने के लिए पर्सनल हाइजीन मेंटेंन करें।

मेथी के बीजों का पानी

easy ways to reduce for white discharge

व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के लिए मेथी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। लगभग 2 चम्मच मेथी के दानों को 1 लीटर पानी में उबालें। इसे आधा होने तक उबलने दें। इसे छान लें। रोज सुबह इसे गुनगुना पिएं। आपको आराम मिलेगा।

यह भी पढे़ं-White discharge को चुटकियों में ठीक कर देगा ये आसान घरेलू उपाय

हैप्पी बेबी पोज

एक्सपर्ट की मानें तो हैप्पी बेबी पोज, महिलाओं के लिए अच्छा होता है। इससे यूटेरिन मसल्स हेल्दी होती हैं। तनाव और थकान दूर होती है, साथ ही पीठ के निचले हिस्से का दर्द भी ठीक होता है। इसे करना भी बहुत आसान है।

कैसे करें?

  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • घुटनों को मोड़ते हुए अपने सीने की तरफ लाएं।
  • पैरों के तले को अपने हाथों से पकड़ें।
  • घुटनों को धीरे-धीरे थाई की तरफ ले जाएं।
  • धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं।
  • पीठ के बल सपाट लेटें।
  • इस मुद्रा से बाहर निकलें।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP