herzindagi
what should not eat during uti

यूटीआई होने पर इन चीजों से करें दोस्ती और इनसे बनाएं दूरी, मिलेगी राहत

यूटीआई एक बेहद आम समस्या है जो महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। क्या कुछ यूटीआई में खाना चाहिए और किन बातों को अवॉइड करना चाहिए, आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-05, 14:58 IST

यूटीआई यानी की यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यह एक बहुत आम शिकायत है। हालांकि ये समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुषों में इसका खतरा नहीं होता है। यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो यूरीन ट्रैक्ट से होते हुए ब्लैडर तक पहुंचता है। कुछ महिलाओं को तो इस समस्या का सामना महीने में 2-3 बार करना पड़ता है। इसकी वजह से कई बार ब्लैडर में सूजन भी देखने को मिलती है। यूटीआई होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। इसके अलावा भी जानकारी के अभाव में महिलाएं कई सारी चीजें ऐसी करती हैं जो असल में यूटीआई को और बढ़ाती हैं। कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से यूटीआई की समस्या हो सकती है।

यूटीआई होने पर कुछ चीजों को अपनी डाइट में तुरंत शामिल करना चाहिए तो कुछ चीजों और आदतों से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। इस बारे में डाइटीशियन नेहा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। आइए इस बारे में जानते हैं।

यूटीआई के कारण

what to eat and avoid during uti

  • डायबिटीज, मेनोपॉज (मेनोपॉज डाइट) और भी कई वजहों से यूटीआई की समस्या हो सकती है।
  • ब्लैडर में ज्यादा देर तक यूरिन रखने से भी यूटीआई की दिक्कत हो सकती है।
  • अनप्रोटेक्टेड सेक्स से भी यूटीआई की समस्या हो सकती है।
  • हाइजेन मेंटेंन न करना इसका एक बड़ा कारण है।
  • पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करने की वजह से भी यूटीआई की शिकायत सामने आ सकती है।
  • दवाईयों के रिएक्शन की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

क्या करें?

  • यूटीआई होने पर अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स जरूर शामिल करें। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। सही मात्रा में पानी न पीना भी यूटीआई की समस्या का एक विशेष कारण है।
  • शुगर फ्री क्रैनबेरी जूस पिएं। यह यूरिन इंफेक्शन के खतरे को कम करता है।
  • सेक्शुअल रिलेशनशिप के बाद यूरिन करें।
  • पर्सनल हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करते वक्त सजग रहें।

यह भी पढ़ें -बार-बार हो जाता है यूरिन इन्फेक्शन तो जरूर करवाएं ये टेस्ट, जानें इसके कारण

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Neha Mahajan (@health.and.wellness_)

क्या न करें?

what not to eat for uti

  • खट्टे फलों को अवॉइड करें। इससे यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
  • बिल्कुल टाइट कपड़े न पहनें। इस तरह के कपड़े पहनने से भी यूटीआई हो सकता है।
  • ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। इससे पाचन संबंधी दिक्कते तो होती ही हैं साथ ही ये यूरिन इंफेक्शन का भी कारण बनता है।
  • कॉफी, एल्कोहल और कैफीन युक्त पेय पदार्थों से दूर रहें।
  • यूरिन को ज्यादा देर तक रोककर न रखें। यह यूटीआई का मुख्य कारण है।
  • अगर आपको शुगर है तो शुगर लेवल बिल्कुन न बढ़ने दें।

यह भी पढ़ें- फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले और उसके बाद आखिर क्यों जरूरी है यूरिन करना

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।