क्या आपको सुबह-सुबह फ्रेश फील नहीं होता, क्या आप सुबह देर तक सोना पसंद करती हैं, क्या सुबह उठने के बाद भी आपको बहुत देर तक काम पर फोकस करने में परेशानी होती है, अगर ऐसा है तो मुमकिन है कि आप मॉर्निंग सिकसेस से परेशान हों। प्रेग्नेंट महिलाओं को यह समस्या होना आम बात है, लेकिन रोजमर्रा की दिनचर्या सही नहीं होने या कुछ छोटी-छोटी समस्याओं की वजह से यह समस्या पुरुष और महिला, किसी को भी हो सकती है। इसकी वजह से अक्सर सुबह-सुबह थकान रहती है और कुछ भी खाने-पीने की मन नहीं होता। मॉर्निंग सिकनेस होने पर अगर इंसान सुबह जल्दी उठ भी जाए तो उसे कुछ भी खाते-पीते हुए उल्टी जैसा फील होता है। अगर आप भी इसी तरह के लक्षण महसूस कर रही हैं तो जानिए इनकी वजह और इन्हें दूर करने के आसान उपाय।
अगर आपको खाना खाने के बाद 12 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं और शरीर में ग्लूकोस का स्तर कम होने लगे तो आप कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे सुबह के वक्त सुस्ती महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए सुबह टाइम से नाश्ता करना बहुत जरूरी है। इस बात पर ध्यान दें कि टेस्ट के बजाय हेल्थ और न्यूट्रिशन को प्राथमिकता देते हुए हल्का और पौष्टिक नाश्ता करें। इसके लिए नाश्ते में पोहा, दलिया, ओट्स, कॉर्न फ्लेक्स, उपमा जैसे आइटम्स सही रहते हैं। ये सभी फूड आइटम्स पचाने में आसान हैं और इन्हें खाने के बाद हैवी फील होने की समस्या भी नहीं रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Yoga with Modi: घर बैठे वजन करना है कम तो पीएम मोदी से सीखें ये 5 योग, वीडियो देखकर करें
अक्सर सुबह में थकान होने की एक बड़ी वजह है रात में देर से सोना। रात में नींद ठीक से नहीं आने, बार-बार नींद टूटने की वजह से समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी वजह से सुबह भी नींद आती रहती है और बिस्तर से उठने का मन नहीं होता। इससे शरीर की बॉडी क्लॉक भी गड़बड़ हो जाती है, जिससे लाइफस्टाइल से जुड़ी कई और समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। दिन में एक्सरसाइज, घर की सफाई से जुड़े काम, वॉक आदि करने से शरीर की फिजिकल एक्टिविटी बनी रहती है। इससे रात में नींद समय पर आने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाएं ये '1 एक्सरसाइज' करेंगी तो वजन होगा कम और हड्डियां बनेंगी मजबूत
रोजाना की जिंदगी तनावपूर्ण होने की वजह से भी महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस से परेशान रहती हैं। मसलन अगर आप घर या ऑफिस से जुड़े किसी काम को लेकर परेशान हैं तो आपको समय पर भूख-प्यास नहीं लगेगी और ना ही रात में ठीक से नींद आ पाएगी। स्ट्रेस की वजह से भी उल्टी आने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसे दूर करने के लिए सुबह-सुबह योग और प्राणायम किए जा सकते हैं। इनसे तनाव घटाने में मदद मिलती है।
Image Courtesy: 5.imimg.com, www.skinnsmiles.com, hips.hearstapps.com, cdn.cdnparenting.com, kajabi-storefronts-production.global.ssl.fastly.net, Pexels
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।