ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें सुबह जल्दी उठाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। खासकर सर्दियों के मौसम में कई लोग बिस्तर पर लेटे हुए होते हैं और जब तक कोई ज़रूरी काम नहीं होता तब तक बिस्तर से निकलने का नाम नहीं लेते हैं।
लेकिन जो लोग हर दिन ऑफिस जाते हैं उन्हें जल्दी उठना बहुत ज़रूरी होता है। हालांकि, कभी-कभी कामकाजी लोग भी सर्दियों के मौसम में जल्दी उठ नहीं पाते हैं और ऑफिस देर से पहुंचते हैं।
ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के मौसम में जल्दी नहीं उठ पाते हैं तो फिर इस लेख में आयुर्वेद की जानकर और एक्सपर्ट डॉक्टर वारालक्ष्मी सुबह में जल्दी उठने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।
रात को समय पर सोना है बहुत ज़रूरी
किसी भी मौसम में जल्दी न उठने के कारण में से सबसे पहल कारण है देर रात तक जागना। खासकर शहरों के लोग आधी रात तक मोबाइल चलाते रहते हैं या फिर कोई अन्य काम करते हैं।
लेकिन, वारालक्ष्मी का कहना है कि रात 11 बजे से लेकर 2 बजे के में दिमाग को सबसे अधिक आराम की ज़रूरत होती है और इस मसय दिमाग का शांत रहना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में अगर आपको सर्दियों के मौसम में जल्दी उठने में परेशानी होती है तो सबसे पहले रात को जल्दी सोने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें:गले के दर्द से तुरंत राहत देता है ये जादुई नुस्खा, 1 बार जरूर आजमाएं
खान-पान का रखें ध्यान
सही समय पर सोने के बाद सबसे ज़रूरी चीज है खान-पान पर ध्यान देना। अगर सही समय या फिर गलत चीज का सेवन हर रोज करते हैं तो भी सुबह उठने में परेशानी हो सकती है। वो कहानी हैं कि रात के समय अधिक कैफीन का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। इसके अलावा शाम 6 बजे के बाद एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
वारालक्ष्मी कहती हैं कि रात के समय बिस्तर पर जाने के बाद कुछ समय के लिए पसंदीदा किताब ज़रूर पढ़ें। इसके अलावा सोने से पहले पानी पीना भी बहुत ज़रूरी है।
सूर्य की रोशनी है बहुत ज़रूरी
ये तो हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में शरीर के लिए धूप बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए कई जानकर सर्दियों के मौसम में कुछ समय धूप में बैठने की सलाह देते हैं।
सूर्य की रोशनी सुबह में जल्दी उठने में भी फायदेमंद है। वारालक्ष्मी का मानना है कि सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह लगभग 10-20 मिनट के लिए धूप में ज़रूर बैठना चाहिए। इससे एनेर्जी तो मिलती ही है साथ में मन भी शांत रहता है। इसलिए आप कुछ समय के लिए धूप में ज़रूर बैठे।
इसे भी पढ़ें:40 की उम्र में जवां रहना है तो महिलाएं आज से ही छोड़ दें ये 5 आदतें
एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें
खुद को फीट रखने के लिए लगभग हर कोई एक्सरसाइज करता है, लेकिन आपको बता दें कि दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करने से सुबह में नींद आसानी से खुल जाती है। इसके लिए आप सुबह या शाम में 20-30 मिनट के लिए एक्सरसाइज ज़रूर करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- सुबह-सुबह हेवी नाश्ते करने की जगह लाइट नाश्ते को शामिल करें।
- सुबह से उठने के बाद गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।
- इसके अलावा मोटिवेशन को दिनचर्या में शामिल करना बहुत ज़रूरी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों