Aishwarya Rai Birthday: इस डाइट और वर्कआउट प्लान से उम्र को मात दे रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

Happy Birthday Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र को मात देने के लिए वह सही डाइट और वर्कआउट को फॉलो करती हैं। 

aishwarya rai fitness secret

ऐश्वर्या की खूबसूरती और उनकी फिटनेस के सभी दीवाने हैं। उन्होंने पोस्ट प्रेग्नेंसी भी वापिस फिगर में आने के लिए काफी वेट लॉस किया था। उनकी फिटनेस और ब्यूटी को देखकर, उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। वह हेल्दी रहने के लिए योग और सही डाइट को काफी अहम मानती हैं। हालांकि, उन्हें जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है। लेकिन वह एक्सरसाइज से पीछे नहीं हटती हैं। कुछ इंटरव्यूज के दौरान, ऐश्वर्या अपनी फिटनेस और डाइट के बारे में बात कर चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो कर, ऐश्वर्या उम्र को मात दे रही हैं।

ऐश्वर्या राय का डाइट प्लान

aishwarya rai diet secret

ऐश्वर्या ने कुछ लीडिंग पब्लिकेशन्स को दिए इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र किया था कि वह पोर्शन कंट्रोल में विश्वास रखती हैं। ऐश्वर्या कभी अपना ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करती हैं। ऐश्वर्या बाहर के खाने या जंक फूड की ज्यादा फैन नहीं हैं। उन्हें सादा घर का खाना पसंद है। वह एक बार में खूब सारा खाने के बजाय पोर्शन कंट्रोल कर, थोड़ी-थोड़ी देर में खाना पसंद करती हैं। मील्स के अलावा भूख लगने पर वह ताजा जूस, फल और सब्जियां खाती हैं। ऐश्वर्या के स्किन ग्लो का सीक्रेट उनका दिन भर खुद को हाइड्रेट रखना है। वह दिन भर सही मात्रा में पानी पीती हैं, जिससे स्किन ग्लो करती रहे और मेटाबॉलिज्म भी सही रहे। ऐश्वर्या राय अपने मील्स के टाइमिंग का काफी ध्यान रखती हैं। वह देर रात कुछ भी नहीं खाती हैं और डिनर समय से लेती हैं।

ऐश्वर्या राय का वर्कआउट प्लान

aishwarya rai glowing skin secret

ऐश्वर्या को भले ही जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन अपनी परफेक्ट फिगर के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। वॉकिंग, जॉगिंग और ब्रिस्क वॉक उन्हें काफी पसंद हैं। इसके अलावा, वह योगा भी जरूर करती हैं और हफ्ते में कुछ दिन जिम भी जाती हैं। ऐश घर पर कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं और पॉवर योगा उन्हें बहुत अच्छा लगता है। अगर हैवी वर्कआउट रूटीन फॉलो करने का टाइम न हो, तो वह वॉकिंग और योगा जरूर करती हैं।

यह भी पढ़ें- Happy Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के पीछे छुपे हुए हैं ये खास टिप्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP