गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे लगता है कि मानों सूरज जमीन पर उतर आया है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। अक्सर लोग कहते हैं, गर्मियों में पानी पीते रहना चाहिए, इससे आप बीमार पड़ने से बचे रहेंगे, यह बात सही भी है, लेकिन सिर्फ पानी पीने से काम नहीं चलने वाला। खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको कुछ और भी उपाय अपनाने होंगे। हम आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आप सुरक्षित रह सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
तपती गर्मी में पानी पीने के अलावा करें ये 5 काम
गर्मी के मौसम में सुबह 10 से 4 सबसे गर्म घंटों में गिना जाता है, इस दौरान बाहर निकलने से बचें। अगर कहीं जाना जरूरी है, तो सुबह सेवेरे निकलें या शाम की योजना बनाएं। अगर बहुत जरूरी काम है, तो टोपी, छाता या गमछें का इस्तेमाल करें।
अपने आहार का खास ध्यान दें। हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, लौकी, खीरा, कद्दू वगैरह शामिल करें। इसके अलावा फलों में तरबूज, कीवी, संतरे जैसे फलों को डाइट का हिस्सा बजाएं। इससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
गर्मियों में हेवी एक्सरसाइज करने से बचें। इससे आपके शरीर का टेंपरेचर बढ़ सकता है, पसीना ज्यादा आने से आपके शरीर से जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स खो सकते हैं। इसलिए गर्मियों में लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें-लू लगने पर सबसे पहले उठाएं ये 5 जरूरी कदम,बच सकती है जान
तपती गर्मी में लूज फिटिंग और लाइट रंग के कपड़े पहनने में ही समझदारी है। ये कपड़े आपके शरीर को ओरहीट होने से बचाते हैं और पसीना आसानी से सूखता रहता है, जिससे आप गर्मी में सुरक्षित रह सकती हैं।
तपती गर्मी में आप कुछ अलग अलग तरह के ड्रिंक्स जैसे, नारियल पानी, चिया सीड्स वाटर, नींबू पानी, जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाएं, इससे हाइड्रेशन भी सही रहेगा और शरीर को पोषक तत्व भी मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें-पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों