UTI से बचने के लिए करें ये 10 काम, कम होगा इंफेक्शन का खतरा

UTI Prevention Tips: महिलाओं को यूटीआई यानी  यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या अक्सर परेशान करती है। खराब हाइजीन, गलत खान-पान, यूरिन को लंबे वक्त तक होल्ड करने और सेक्शुअल रिलेशन के बाद हाइजीन पर ध्यान न देने के कारण ऐसा हो सकता है। यूटीआई के खतरे को कम करने के लिए, इन कामों को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
image

Urinary Tract Infection in Females: यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन, अक्सर महिलाओं के लिए परेशानी की वजह बनता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें हाइजीन का सही न होना और खान-पान का संतुलित न होना जैसी कई चीजें शामिल हैं। यूटीआई एक तरह का ब्लैडर इंफेक्शन है। इसकी वजह से पेल्विस एरिया और पेट में दर्द रह सकता है। इसके कारण, यूरिन पास करने में जलन और दर्द होता है। कई बार यूरिन से तेज बदबू भी आती है। महिलाओं को पीरियड्स से पहले या इस दौरान भी कई बार यूटीआई परेशान करता है। इसे दूर करने के लिए, अक्सर लोग एंटी-बायोटिक्स की मदद लेते हैं। लेकिन, इनकी वजह से बाद में शरीर पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल में कई बदलावों के जरिए भी इससे बचा जा सकता है। यहां हम आपको ऐसी ही 10 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो यूटीआई से बचने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

UTI से बचने के लिए इन 10 टिप्स को करें फॉलो (What can I do to prevent UTI?)ways to prevent uti

  • हाइड्रेशन का ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना जरूरी है।
  • लंबे वक्त कर यूरिन होल्ड न करें। ऐसा करने से बैक्टीरियल ग्रोथ की संभावना बढ़ जाती है।
  • विटामिन-सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
  • अगर पॉसिबल हो, तो पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप पब्लिक वॉशरूम का यूज कर रही हैं, तो बैठने से पहले सीट को वाइप जरूर करें। आजकल मार्केट में कई क्लीनिंग स्प्रे भी मौजूद हैं। आप इनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • सेक्शुअल रिलेशन के बाद, यूरिन पास जरूर करें। इंटरकोर्स के बाद, हाइजीन मेंटेन न करना भी यूटीआई की एक बड़ी वजह हो सकता है।
  • कब्ज को दूर करने की कोशिश करें। डाइट में प्रोबायोटिक्स जैसे दही और फाइबर रिच फूड्स को शामिल करके, पेट साफ करने में आसानी हो सकती है।
  • अगर आपको डायबिटीज है, तो ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने पर ध्यान दें। शुगर बढ़ने पर भी यूटीआई का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव

how to prevent urine infection

  • कई बार पीरियड्स से पहले भी यूटीआई की संभावना बढ़ जाती है। इस पर ध्यान दें। पीरियड्स के दौरान, हर कुछ घंटे में पैड जरूर बदलें।
  • 1 गिलास पानी में 1 टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर लें। इससे बैक्टीरियल ग्रोथ कम होती है।
  • इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स का भी बहुत अधिक इस्तेमाल न करें।
  • बहुत टाइट फिटिंग या सिंथेटिक अंडरवियर न पहनें। अंडरवियर को रोजाना धोएं और इसे धूप में सुखाएं।

यह भी पढ़ें- 35 की उम्र के बाद हर कुछ दिन में UTI करता है परेशान? इस देसी टॉनिक से कम हो सकती है मुश्किल


यूटीआई से बचने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP