हमारी खुशियों का खजाना, अच्छी सेहत में छिपा है। अक्सर हम अलग-अलग चीजों में खुशियां ढूंढते रहते हैं, लेकिन असल में अगर हमारी सेहत सही नहीं है, हम बीमारियों से घिरे हुए हैं, तो हम परेशान ही रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए, सही खान-पान और लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी है। अगर आपकी डाइट सही नहीं है, सोने-जागने का समय सही नहीं है, आप तनाव से घिरे हुए हैं या शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी है, तो इसकी वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर होता है। सेहतमंद रहने के लिए, डाइजेशन का सही होना बहुत जरूरी है। पाचन खराब होने पर कई बीमारियां हमें घेर सकती हैं। हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम कई अंगों से मिलकर बनता है। खाने को चबाने, इसे तोड़ने, इससे शरीर को जरूरी एनर्जी पहुंचाने और वेस्ट को बाहर निकालने समेत कई चीजों में हमारा पाचन तंत्र काम करता है। गलत खान-पान, अनहेल्दी जीवनशैली, स्ट्रेस, नींद और भी कई चीजों का असर, हमारे पाचन पर होता है। अगर आपका डाइजेशन सही नहीं है, आपको पेट की गैस, कब्ज, और अपच ने परेशान किया हुआ है, तो रोजाना इन 2 योगासनों का अभ्यास करने से मदद मिल सकती है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
नौकासन
- डाइजेशन को दुरुस्त करने और इससे जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में यह आसन बेहद फायदेमंद है।
- इससे पेट की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
- बेली फैट कम करने में भी यह आसन कारगर है।
- इसे करने के लिए, सबसे पहले योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- दोनों पैरों को सामने की तरफ ले जाना है।
- दोनों हाथों को आपको थोड़ा पीछे ले जाना है।
- हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे रखना है।
- इस दौरान, रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
- गहरी सांस लें।
- छाती और पैरों को जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं।
- बाजुओं को आपको पैरों की तरफ ले जाना है।
- ऐसा करने पर नाभि अंदर की ओर मुड़ेगी और आपको प्रेशर फील होगा।
- कुछ सेकेंड इस पोजिशन को होल्ड करने के बाद, ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
यह भी पढ़ें-पेट की गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए पिएं इन 2 मसालों का पानी
वज्रासन
- यह एकलौता ऐसा आसन है, जिसे आप खाना खाने से बाद भी कर सकते हैं।
- अगर आप खाना खाने से 15 मिनट बाद रोजाना इस आसन का अभ्यास करेंगी, तो गैस, अपच और पेट की दिक्कतें दूर होंगी।
- इसे रोजाना करने से पेट भी आसानी से साफ होगा।
- इसे करने से सीने और पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और पाचन सही होता है।
- डाइजेशन को सुधारने के लिए भी यह योगासन कारगर है।
- इस आसन को करना बहुत आसान है।
- सबसे पहले योगा मैट पर फर्श पर घुटने टेककर बैठ जाएं।
- आपको दोनों घुटनों को पीछे की ओर रखना है।
- इस समय पर हिप्स एड़ी पर टिके हुए होना चाहिए।
- आपके दोनों पैर एक-दूसरे को नहीं छूने चाहिए।
- रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
- धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।
- हथेलियों को अपनी जांघों पर रखें।
- कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय
कब्ज, पेट की गैस और अपच को करने के लिए, रोजाना इन 2 योगासनों का अभ्यास करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों