Mother's Day पर अपनी मां के लिए करें ये 7 काम


Pragati Pandey
30-04-2025, 11:02 IST
gbsfwqac.top

    दुनियाभर में Mother's Day बड़े ही भाव के साथ मनाया जाता है। हर साल यह खास दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इन दिन लोग अपने मां के लिए कुछ न कुछ स्पेशल जरूर करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको Mother's Day पर मां को खुश करने के लिए 7 काम बताएंगे। इन कामों को करने से आपकी मां खुश हो सकती हैं।

स्वादिष्ट भोजन बनाएं

    हमारी मां हम सभी के लिए रोजाना कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन बनाती है। ऐसे में अगर आप अपनी मां के लिए Mother's Day पर कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, तो आप भी उनके लिए कोई स्वादिष्ट खाने की चीज बना सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मां जरूर खुश होंगी।

घूमने का प्लान बनाएं

    देश-विदेश घूमना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपनी मां को Mother's Day पर स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो उन्हें देश- विदेश की सैर जरूर कराएं।

मनपसंद कोर्स कराएं

    आपने अपनी मां को किसी विशेष काम में रुचि लेते जरूर देखा होगा। ऐसे में आप Mother's Day पर उस काम से संबंधित कोई कोर्स या डिप्लोमा हो, तो अपनी मां को करा सकते हैं। ऐसा करने से उनका सपना भी पूरा हो जाएगा और वह खुश भी हो जाएंगी।

हैंडमेड सामान उपहार में दें

    हाथ से बनी हुई चीजों का कोई मूल्य नही होता है। इसके साथ ही अगर वह चीज प्यार और सम्मान के साथ बनाई जाए, तो वह अमूल्य हो जाती है। Mother's Day पर आप अपनी मां को अपने हाथ से बनाई कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। यह निश्चित ही उन्हें पसंद आएगा।

स्किन केयर हैंपर दें

    हमारी मां अपने स्किन केयर पर कुछ खास ध्यान नही देती हैं, लेकिन अगर आपकी मां को स्किन केयर पसंद हो, तो आप उन्हें Mother's Day स्किन केयर का गिफ्ट हैंपर दे सकते हैं। यह हैंपर उन्हें काफी पसंद आएगा।

फिल्म देखने का प्लान बनाएं

    अगर मां की फिल्मों का शौक हो और वह फिल्म देखना काफी पसंद करती हैं, तो आप उन्हें Mother's Day पर फिल्म दिखाने ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें, तो घर पर ही मूवी डे या नाइट का प्रोग्राम बना सकते हैं।

फूलों से कमरा सजाएं

    Mother's Day के दिन आप अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करने का सोच रहे हैं, तो आप उनके कमरे को फूलों से सजा सकते हैं। इसके साथ ही उनका मनपसंद केक भी खिला सकते हैं।

    Mother's Day पर आप अपनी मां के लिए ये 7 काम कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik