herzindagi
taj mahal mehndi design for ramadan

Taj Mahal Mehndi For Ramadan 2024: रमजान के मुबारक मौके पर हाथों और पैरों पर खूब जचेंगे ताज महल वाली मेहंदी के ये डिजाइंस

Ramadan Mehndi Design: हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप मेहंदी के कई डिजाइंस को आकार के हिसाब से बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-22, 11:31 IST

Ramadan Mehndi Designs 2024: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। हम सभी किसी न किसी मौके पर हाथों पर कई डिजाइन की मेहंदी लगाते हैं। मेहंदी की कई अलग-अलग डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगी, लेकिन किसी भी डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हमें हाथों और पैरों के आकार को समझना बहुत जरूरी होता है।

taj mahal design

(Mehndi Design Ramadan Mubarak) डिजाइन की बात करें तो आजकल ताज महल के डिजाइन वाली मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं रमजान के पाक मौके पर हाथों और पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस-

taj mahal mehndi

ताज महल प्यार का प्रतीक है। इसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। वहीं इसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। कहा यह भी जाता है कि इसे बनाने वाले मजदूरों के हाथों को काट दिया गया था, ताकि इस तरीके का ताज महल दोबारा न बनाया जा सकें।

पैरों की उंगलियों पर महल के साथ बना मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs For Fingers)

taj mahal mehndi for foot fingers

पैरों के बीच में आप इस तरह से बारीकी से बनाया हुआ ताज महल बना सकते हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ पैरों की उंगलियों को खली न छोड़ें। यहां आप इस तरह से डॉट-डॉट और जालीदार डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आपके पैरों पर लगी मेहंदी काफी खूबसूरत नजर आएगी।

मोर और हाथी के साथ ताज महल मेहंदी (Peacock Mehndi Design) 

peacock and taj mahal mehndi

ताज महल के साथ आप बारीकी से अलग-अलग डिजाइन जैसे जालीदार और भी अन्य डिजाइन बनाकर साथ में मोर या मोर के पंख को बना सकती हैं। हाथों के साथ-साथ बाजू पर मेहंदी लगा रही हैं तो इस तरह से हाथी का आकार भी बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jharokha Mehndi Designs Pics: हाथों की मेहंदी में बनाएं झरोखों के ये डिजाइंस, देखें तस्‍वीरें

पैरों के लिए ताज महल मेहंदी डिजाइन (Foot Mehndi Designs)

mehndi design for foot

पैरों पर अक्सर हम भरे हुए डिजाइन की मेहंदी को लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप बारीकी से मेहंदी के कोन को काटकर मेहराब, बेल, जालीदार, अरेबिक मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। ताज महल बनाने के लिए आप कोशिश करें कि टूथपिक या तीली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

ब्रेसलेट स्टाइल ताज महल मेहंदी (Modern Mehndi Design)

bracelet mehndi design

मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह से आप कंगन या ब्रेसलेट की तरह से ताज महल के डिजाइन को बना सकती हैं। बॉर्डर बनाने के लिए आप लाइन और केरी के डिजाइन को बना सकती हैं।

 

अगर आपको ताज महल मेहंदी की ये डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/Prarthna’s Mehndi,ᴊɪɢɴᴀ ɴᴀʀᴀɴʙʜᴀɪ ᴘɪɴᴅᴏʀɪʏᴀ, jyotinandha

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।