सफेद फूलों वाली साड़ी महिलाओं के बीच एक हमेशा से ही एक खास आकर्षण रखती हुई आई है। इसकी सादगी में छिपी हुई नजाकत और फूलों की छपाई में बसी ताजगी इसे हर मौके के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। चाहे शादी-पार्टी हो या कोई कैजुअल आउटिंग, सफेद फ्लोरल साड़ी हर लुक में निखरकर सामने आती है। सफेद रंग को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और जब इस पर रंग-बिरंगे फूलों का सुंदर प्रिंट हो, तो यह साड़ी एकदम फ्रेश और एलिगेंट लुक देती है। कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट या ऑर्गेंजा जैसे हल्के फैब्रिक में यह साड़ियां गर्मियों में पहनने के लिए खासतौर पर पसंद की जाती हैं। आप इसे सिंपल ईयररिंग्स, हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। ऑफिस से लेकर डे फंक्शन या संगीत जैसे समारोहों में यह साड़ी आपको एक आकर्षक, सुरुचिपूर्ण और स्टाइलिश लुक दे सकती है। White Floral Saree न केवल पहनने में आरामदायक होती है, बल्कि इसमें पारंपरिकता और मॉडर्न फैशन का सुंदर मेल भी देखने को मिलता है। स्टाइल वॉल्ट में आपको इस साड़ी के ट्रेंडिंग विकल्प देखने को मिल सकते हैं, जिसे आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
व्हाइट फ्लोरल साड़ी के कौन-से डिजाइन ट्रेंड में है?
यह तो हम जानते हैं कि आज के समय में व्हाइट फ्लोरल साड़ी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, खासकर युवतियों और महिलाओं के बीच जो एलिगेंट और फ्रेश लुक चाहती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस समय कौन-कौन सी व्हाइट फ्लोरल साड़ी डिज़ाइंस ट्रेंड में हैं? देखें यहां;
- ऑर्गेंजा व्हाइट फ्लोरल साड़ी - हल्की, पारदर्शी और स्टाइलिश ऑर्गेंजा फैब्रिक में सफेद रंग की फ्लोरल साड़ी आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। बड़े-बड़े रंगीन फूलों की छपाई इसे रॉयल लुक दे सकती है। इसे आप फेस्टिव या डे टाइम वेडिंग फंक्शंस में पहन सकती हैं।
- डिजिटल प्रिंट फ्लोरल साड़ी - डिजिटल प्रिंट वाली व्हाइट साड़ी में फूलों के डिजाइन बेहद शार्प और कलरफुल नजर आते हैं। यह मॉडर्न टच के साथ पारंपरिक पहनावे को पसंद करने वाली महिलाओं के लिए एक स्टाइलिश विकल्प साबित हो सकता है।
- विंटेज रोज फ्लोरल प्रिंट - हल्के गुलाबी या लाल रंग के विंटेज रोज प्रिंट आजकल खूब ट्रेंड कर रहे हैं। यह डिज़ाइन क्लासिक लुक के साथ-साथ सॉफ्ट और रोमांटिक फील भी दे सकता है।
- सिल्क बेस व्हाइट फ्लोरल साड़ी - जिन्हें थोड़ा रिच लुक पसंद है, उनके लिए सफेद सिल्क साड़ी पर किया गया फ्लोरल प्रिंट एक बेहतरीन विकल्प है। यह शादी, रिसेप्शन या पार्टी में ग्लैमरस लुक देने में मदद करता है।
- बॉर्डर वर्क वाली फ्लोरल साड़ी - इन दिनों गोल्डन, सिल्वर या गोटा पट्टी बॉर्डर के साथ आने वाली व्हाइट Floral Saree Design भी खूब चलन में है। यह साड़ी ट्रेडिशनल और फेस्टिव दोनों मौकों के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।