जब भी गृह प्रवेश जैसा मौका आता है, तो अक्सर महिलाएं साड़ी को ही महत्वता देती हैं। मगर, कई महिलाओं के लिए साड़ी पहनना आसान नहीं होता है और साथ ही घर के कामों में इसे संभालना भी अक्सर मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही दिक्कत है, तो फिर आपको एकबार कुर्ता पैंट सेट्स के बारे में सोचना चाहिए। इन्हें ना सिर्फ पहनना आसान रहता है, बल्कि इन्हें आसानी से संभाला भी जा सकता है। इसी वजह से, यहां पर आपको कुछ बेहतरीन और ट्रेंडी कुर्ता पैंट सेट्स के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप इसबार गृह प्रवेश जैसे मौकों पर पहन सकती हैं। खूबसूरत कढ़ाई के साथ आने वाले इन सूट को आप पूजा के समय में आराम से पहन सकती हैं, वहीं शाम की पार्टी के वक्त भी अपनी पसंद से स्टाइल कर सकती हैं। वैसे तो स्टाइल स्ट्रीट पर उन्हीं रंगों के कुर्ता पैंट सेट को शामिल किया गया है, जिन्हें गृह प्रवेश पर पहनने के लिए उचित माना जाता है। मगर, आपको इनमें कई अन्य रंगों को विकल्प भी मिल सकते हैं, ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार किसी का भी चुनाव कर सकती हैं।
गृह प्रवेश के लिए देखें इन रंगों के कुर्ता पैंट सेट्स
गृह प्रवेश का मौका है, तो जाहिर है कि वहां पर पूजा-पाठ भी होगा। ऐसे में आपको अपना कुर्ता सेट चुनते समय उसके रंग पर गौर करना चाहिए, क्योंकि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पूजा के समय कुछ रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है। ऐसे में आप कुछ खास रंगों के कुर्ता सेट्स के विकल्प देख सकती हैं और उन्हें उसी के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं-
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Loading...
SheWill Women's Orange Chinon Silk Kurta Set
Loading...
नारंगी रंग में आने वाले इस सूट को आप गृह प्रवेश के साथ-साथ किसी त्योहार या फिर अन्य खास मौके पर भी पहन सकती हैं। इस कुर्ता पैंट दुपट्टा सेट को चिनोन सिल्क मटेरियल से बनाया गया है, जिसे लगभग हर मौसम में आराम से पहना जा सकता है। इसमें रेगुलर फिट के साथ आने वाला ट्रेंडी ए-लाइन स्टाइल का कुर्ता मिलता है। इसके कुर्ते और दुपट्टे पर सफेद रंग के धागे से सुंदर फूलों वाली कढ़ाई की गई है। वहीं यह कुर्ता सेट नारंगी के अलावा लेवेंडर, गुलाबी और पीले रंग को दो शेड में भी मिल सकता है। इसमें मिलने वाला ए-लाइन कुर्ता वी-आकार के गले और तीन चौथाई लंबाई वाली आस्तीनों के साथ आता है। इस सूट सेट में आपको S से लेकर 3XL साइज तक के विकल्प मिल सकते हैं। मुलायम और हल्के कपड़े से बने इस सूट को ड्राय क्लीन कराने की सलाह दी जाती है।
01
Loading...
Loading...
Stylum Women's Anarkali Kurta Pant Dupatta Set
Loading...
गृह प्रवेश की पूजा हो या फिर शाम की पार्टी आप इस अनारकली स्टाइल वाले कुर्ता पैंट सेट को दोनों ही मौकों पर पहन सकती हैं। यह अनारकली कुर्ता सेट आपको लाल और बैंगनी दो रंग के विकल्पों में मिल सकता है। इसमें काफ लेंथ तक आने वाला अनारकली कुर्ता मिलता है, जिसके गले, आस्तीनों और नीचे के बॉर्डर पर सुंदर एंब्राइडरी वर्क भी किया गया है। इसका दुपट्टा ऑरगेन्जा मटेरियल से बना है और इसपर भी बारीक एंब्राइडरी वर्क मिलता है। 100% रेयॉन मटेरियल से बने इस कुर्ता पैंट सेट में S से लेकर 2XL तक के साइज मौजूद हैं, जिनमें से आप किसी को भी अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकती हैं। इसमें मिलने वाला अनारकली कुर्ता ¾ आस्तीनों और गोल गले के साथ आता है, जिसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इस सूट सेट में एंब्राइडरी बॉर्डर के साथ आने वाली पैंट मिलती है।
02
Loading...
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Loading...
INDO ERA Women's Kurta & Pant with Dupatta Set
Loading...
इंडो एरा ब्रांड का यह कुर्ता पैंट सेट रेयॉन मटेरियल से बना है, जो कि त्वचा पर मुलायम रहने के साथ ही पहनने में भी आरामदायक रहता है। इस सूट सेट में स्ट्रेट स्टाइल वाले कुर्ते के साथ ही पैंट और मैचिंग का दुपट्टा भी मिलता है। इसका कुर्ता काफ लेंथ में आता है और इसकी आस्तीनों की लंबाई ¾ है। यह सूट गोल गले वाले कुर्ते के साथ आता है, जिसमें सामने की तरफ थोड़ा भारी एंब्राइडरी वर्क भी दिया गया है। इसमें गुलाबी रंग के अलावा बैंगनी, लाल, लेंवेंडर, टील, मस्टर्ड, काला और रस्ट जैसे रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं। इस इंडो एरा सूट का कुर्ता तीन चौथाई आस्तीनों और गोल गले के साथ आता है, जिसका रेगुलर फिट आपको अच्छा लुक दे सकता है। वहीं इसका दुपट्टा और पैंट भी एंब्राइडरी बॉर्डर वर्क के साथ आते हैं। इसमें आपको XS से लेकर 4XL तक के साइज मिल सकते हैं।
03
Loading...
Loading...
Royal Export Women's Embroidered Kurta Palazzo with Dupatta
Loading...
गहरे बैंगनी रंग में आने वाला यह कुर्ता प्लाजो सेट को भी आप गृह प्रवेश, त्योहार या फिर किसी अन्य खास मौके पर पहन सकती हैं। इसमें बैंगनी के अलावा नीले रंग का विकल्प भी मिल सकता है। S से लेकर 2XL तक के साइज में उपलब्ध इस कुर्ता प्लाजो को विस्कॉस सिल्क मटेरियल से बनाया गया है। वहीं इसका दुपट्टा चंदेरी सिल्क से बना है, जो कि एंब्राइडर्ड बॉर्डर और बूटी वर्क के साथ आता है। यह कुर्ती पैंट सेट फ्लोरल एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है, जो कि इसे देखने में बेहद खूबसूरत बनाता है। इसका कुर्ता रेगुलर स्टाइल में आता है और इसमें वी-आकार वाला गला दिया गया है। स्ट्रेट फिट वाले इस कुर्ते की आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में आती हैं, जिनमें एंब्राइडरी वर्क वाला बॉर्डर भी दिया गया है। इस सूट सेट में मिलने वाले दोनों ही रंग दिन और रात दोनों समय में पहनने के लिए अच्छे हैं।
04
Loading...
Loading...
Yashika Women's Kurta Pant Set with Dupatta
Loading...
काफी खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन में आने वाले इस कुर्ता पैंट सेट को सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है, जिसे आसानी से मशीन में भी धुला जा सकता है। इसमें रेगुलर फिट और स्टाइल के साथ आने वाला कुर्ता मिलता है। इसके कुर्ते में लंबी आस्तीनों के साथ ही एंब्राइडरी वर्क के साथ आने वाला वी-आकार का गला दिया गया है, जो कुर्ते को काफी खूबसूरत बनाता है। वहीं यह कुर्ता पैंट सेट प्रीमियम मल कॉटन से बने दुपट्टे के साथ आता है, जिसपर लहरिया पैटर्न वाला प्रिंट और एंब्राइडरी बॉर्डर भी दिया गया है। इसका कुर्ता छोटे-छोटे डिजिटल प्रिंट के साथ आता है और इसकी पैंट के बॉर्डर पर भी धागे की कढ़ाई मिलती है। पीले रंग वाले इस कुर्ते में आपको नीला, बैंगनी और गुलाबी रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं। यह कुर्ता सेट आपको S से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकता है।
05
Loading...
साधारण स्टाइलिंग से गृह प्रवेश में पाएं शानदार लुक
- हेयर स्टाइल- सूट सेट के साथ आप अपने बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं, तो फिर आप उन्हें स्ट्रेट करके खुला रख सकती हैं। लंबे बालों को कर्ल किया जा सकता है या फिर उनमें सुंदर जूड़ा भी बनाया जा सकता है। वहीं एक शानदार देसी लुक के लिए आप बालों में चोटी भी बना सकती हैं।
- ज्वेलरी- कुर्ता पैंट सेट के साथ हल्की ज्वेलरी ही अच्छी लगती है। ऐसे में आप सूट के रंग के हिसाब से गोल्डन, सिल्वर, ऑक्सीडाइज्ड या फिर मैचिंग ज्वेलरी पहन सकती हैं। आप कानों में बालियां या फिर झुमकों के अलावा गले में पतला नेकपीस या चेन और हाथों में चूडियां या ब्रेसलेट पहन सकती हैं। वहीं एकदम साधारण लुक के लिए सिर्फ कानों में बड़े झुमके पहनकर भी अच्छा लुक पा सकती हैं।
- फुटवियर- गृह प्रवेश के मौके पर सूट सेट के साथ आप चाहें तो हील्स पहन सकती हैं, अगर आप इन्हें पहनकर असहज नहीं महसूस करती हैं। वहीं आरामदायक विकल्पों के लिए जूतियां, मोजड़ी, कोल्हापुरी या फिर फ्लैट्स अच्छी साबित हो सकती हैं। आप चाहें तो कुर्ता पैंट सेट के साथ प्रिंटेड देसी स्टाइल वाले लोफर्स भी पेयर कर सकती हैं।
- एक्सेसरीज- अपने सूट वाले लुक को पूरा करने या फिर उसे आकर्षक बनाने के लिए आप अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बालों में गजरा, पैरों में पायल, अंगूठियां और साथ ही नाक में भी ऑक्सीडाइज्ड या फिर गोल्डन बाली पहन सकती हैं।
कुर्ता पैंट सेट के अलावा गृह प्रवेश पर क्या पहन सकती हैं?
गृह प्रवेश के मौके पर अगर आप कुर्ता पैंट सेट नहीं पहनना चाहती हैं, तो फिर आप कुछ अन्य विकल्प भी देख सकती हैं। साधारण लुक के लिए आप अपने लिए प्लाजो और कुर्ती के सेट देख सकती हैं। इसके अलावा अगर आप साड़ी को आरामदायक तरीके से संभाल सकती हैं, तो यह सबसे बढ़िया विकल्प हो सकती है। वहीं इस मौके के लिए आप लंबी स्कर्ट और टॉप या फिर ब्लाउज को भी अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। एक आरामदायक और आकर्षक लुक के लिए आप प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप को भी पहन सकती हैं। इतना ही नहीं आपको बाजार में कई शानदार एथनिक ड्रेस के विकल्प भी मिल सकते हैं, जिन्हें आप गृह प्रवेश के मौके पर आराम से पहन सकती हैं। अगर ट्रेडिशनल साड़ी पहनने का मन नहीं है, तो फिर आप लहंगा साड़ी या फिर रेडीमेड साड़ी और जैकेट वाली साड़ी को भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आप चाहें, तो इस मौके के लिए लैगिंग के साथ साधारण कुर्ती या फिर अनारकली को भी पहन सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...