शर्ट और स्कर्ट को अलग अवसरों के लिए कैसे करें स्टाइल? यह गाइड कर सकती है मदद
पार्टी में या फिर किसी कार्यक्रम में जाना है, जिसके लिए आप चाहती हैं सबसे अलग लगता? तो इस बार साड़ी और कुर्ता सेट की जगह शर्ट और स्कर्ट को दे एक मौका। जानिए इन्हें स्टाइल करने के तरीके।
अगर आप ऐसे किसी कपड़े की तलाश कर रही हैं, जो लगभगर हर अवसर पर आपको सबसे अलग व जुदा दिखाए तो हम लेकर आए हैं आपके लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन वालेबढ़िया शर्ट और स्कर्ट के विकल्प। इनमें आपको अलग-अलग रंग के साथ फैब्रिक भी देखने को मिल जाएगा। वहीं, यह आकर्षक डिजाइन वाले कपड़े अलग-अलग तरीकों और चीजों का इस्तेमाल करके पहने भी जा सकते हैं। इन्हें सही से स्टाइल करने के लिए आप मेक-अप, फुटवियर में विभिन्न प्रकार की हील्स और सही तरह की एक्सेसरीज का सहारा ले सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे सबसे अलग तरह से शर्ट और स्कर्ट को पहना जा सकता है। वहीं, स्टाइल स्ट्रीट की मदद से आप अपने फैशन को और बेहतर कर सकती हैं।
शर्ट और स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए टिप्स
आप पैटर्न, रंग और अवसर के अनुसार शर्ट और स्कर्ट को कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप लंबी शर्ट ले रही हैं तो उसको स्कर्ट में खोस सकती हैं। इसके लिए भी आप कई अलग-अलग तरीके अपना सकती हैं जैसे कि फुल टक, औपचारिक अवसरों के लिए आप अपनी शर्ट को पूरी तरह से स्कर्ट में खोस सकती हैं।
अगर आपको थोड़ा सामान्य दिखना है तो हाफ टक वाला रास्ता अपनाएं। इसके अलावा फ्रेंच टक भी आजकल काफी चलन में है। इसके लिए आप अपनी शर्ट को अंदर टक करें और फिर कपड़े को थोड़ा बाहर निकालें ताकि एक छोटी सी "पफ" बन जाए।
अगर आप शर्ट को टक करना नहीं चाहती हैं, तो नॉट भी बना सकती हैं। नॉट यानि गांठ बनाने के लिए आप फ्रंट और साइड नॉट का सहारा ले सकती हैं। आप स्कर्ट के साथ शर्ट को साइड में बांध लें। इसके अलावा पार्टी के लिए फ्रंट नॉट के साथ शर्ट को पहने।
वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनकी मदद से आप शर्ट और स्कर्ट को पहन सकती हैं जैसे कि बेल्ट, एक्सेसरीज़, हील्स और स्नीकर्स के साथ जैकेट और ब्लेजर के साथ लेयरिंग करना।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
InWeave Shirt And Skirt Fusion Set
हल्के नीले रंग की शर्ट और डार्क ब्लू कलर की स्कर्ट के साथ आने यह कपड़े पार्टी और ऑफिस के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। इस कॉर्ड सेट के साथ आने वाली शर्ट में आपको सॉलिड पैटर्न देखने को मिल जाता है। वहीं स्कर्ट में फ्लोरल पैटर्न दिया गया है, जो इसे गर्मी के मौसम के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। इसकी कॉलर शर्ट कोसिल्क ब्लैंड फैब्रिक के साथ बनाया गया है। स्लिप ऑन बॉटम क्लोजर के साथ आने वाले इस आउटफिट की शर्ट में आपको ¾ आस्तीन मिलेगी।
कैसे करे स्टाइल?
ऑफिस में जाने के लिए इसको पहनना चाहती हैं तो आप बेल्ट, हैंडबैग के साथ हील्स पहन सकती हैं। वहीं अगर पार्टी में जाने के लिए इस शर्ट और स्कर्ट को पहन रही हैं तो सिल्वर कलर की ज्वेलरी और एक छोटे बैग का सहारा लें। आप चाहें तो इसके साथ लाइट मेक-अप भी करके देख सकती हैं।
01
InWeave Shirt And Skirt Fusion Set
गर्मी में पहनने के लिए आप आप व्हाइट कलर की शर्ट और पीले रंग की इस स्कर्ट को चुन सकती हैं। इसकी स्कर्ट में व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट दिया गया है, जो इसे काफी सुंदर बनाता है। इसके साथ आपको साधारण लुक मिल सकता है, जिसे आप सामान्य अवसरों पर पहन सकती हैं। इसकी शर्ट में आपको सॉलिड पैटर्न देखने को मिल जाता है। वहीं स्कर्ट को प्रिंटेड पैटर्न के साथ पेश किया जा रहा है। सिल्क ब्लेंड के फैब्रिक से बना यह सेट आप बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरे दिन पहन सकती हैं। मैंडरिन कॉलर के साथ आने वाली शर्ट में आपको रेगुलर स्टाइल देखने को मिल जाता है।
कैसे करें स्टाइल?
इसे स्टाइल करने के लिए भारी झुमके का सहारा ले सकती हैं। इसके अलावा इसके साथ फ्लेट्स फुटवियर काफी अच्छी लगेंगी। वहीं बेल्ट और क्लच बैग भी लिया जा सकता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Ambraee Ethnic Printed Shirt With Skirt
प्रिंटेड पैटर्न वाले बॉटम के साथ आने वाले इस सेट में आपको बटन क्लोजर टाइप देखने को मिल जाएगा। गर्मी के मौसम में भी आरामदायक रहने के लिए और आपको शाही एहसास देने के लिए इस शर्ट और स्कर्ट को सिल्क ब्लेंड फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है। इस को-ऑर्ड में शर्ट को कॉलर नेक के साथ पेश किया जा रहा है। वहीं इसका क्रीम और गुलाबी प्रिंट आउटफिट और भी बढ़िया लग रहा है। लंबी आस्तीन के साथ आपको इसकी शर्ट मिल रही है। वहीं इसकी स्कर्ट का स्टाइल मिड-राइज़ है जो स्लिप ऑन क्लोजर के साथ पेश की गई है।
कैसे करें स्टाइल?
पूरे प्रिंट में आने वाले इस शर्ट और स्कर्ट को हल्के गहनों और मेक-अप के साथ पहन सकती हैं।
03
Contemponari Shirt & Skirt Co-Ords Set
अपने पार्टी अवतार को और भी सुंदर बनाने के लिए आप इस शर्ट और स्कर्ट को पहन सकती हैं। व्हाइट कलर की शर्ट को पर्पल कलर की स्कर्ट के साथ पेश किया गया है। इसकी स्कर्ट की साइड में स्लिट कट के साथ डोरी का डिजाइन दिया गया है, जो पूरे सेट को और भी आकर्षक बना रहा है। समान्य अवसर पर पहनने के लिए एकदम उपयुक्त रहने वाले इस सेट में शर्ट को प्योर कॉटन के फैब्रिक के साथ बनाया गया है, जो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए एकदम बढ़िया फैब्रिक रहता है। प्रिंटेड पैटर्न के साथ आने वाली स्कर्ट में विस्कोस रेयान का मटेरियल दिया गया है। इसके बॉटम का स्लिप ऑन क्लोजर है। वहीं इसकी शर्ट को पूरी आस्तीन के साथ पेश किया गया है।
कैसे करें स्टाइल?
यह एक पार्टी आउटफिट है जिसे आप हल्के मेक-अप के साथ पहन सकती हैं। बालों का बन बना लें और फुटवियर के लिए पेंसिल हील्स का सहारा लें। इसके अलावा कानों में गोल्डन कलर के टॉप्स भी इस लुक के साथ बेहतर लगेंगे।
04
Zenava by Myntra Dyed Shirt Collar Shirt With Skirt Co-Ords
रेडी टू वियर इस आउटफिट में काफी अलग लुक दिया गया है। यह को-ऑर्ड सेट आपको रेड कलर में देखने को मिल जाता है। इसे आप पार्टी जैसे अवसर पर कैरी कर सकती हैं। वहीं डार्क रेड शेड पर ब्लैक कलर का प्रिंटेड पैटर्न इसके लुक को और भी बेहतर करने का काम करता है। इसके टॉप और बॉटम को कॉटन के फैब्रिक का प्रयोग करके तैयार किया गया है। ¾ साइज की आस्तीन के साथ आने वाली इसकी शर्ट बटन क्लोजर फॉर्म में मिल रही है। वहीं स्कर्ट में आपको स्लिप ऑन क्लोजर टाइप देखने को मिल जाएगा। कॉलर नेक के साथ आने वाली इस शर्ट के साथ आपको रेगुलर स्टाइल मिलता है।
कैसे करें स्टाइल?
ये बेहद ही ट्रेंडी डिजाइन के साथ आने वाला आउटफिट है, जिसको बेहतर तरीके से स्टाइल करने के लिए आप ब्लैक कलर की पेंसिल हील्स और कानों में हल्के टॉप्स का सहारा ले सकती हैं। अपने बाल इस आउटफिट के साथ ऑपन रखें, साथ ही मेक-अप भी लाइट रखें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
ऑफिस के लिए शर्ट और स्कर्ट को कैसे स्टाइल करें?
ऑफिस लुक को पूरा करने के लिए और ट्रेंडी बनाने के लिए एक फिटेड शर्ट को पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप ब्लेजर भी जोड़ सकती हैं। इसके अलावा फुटवियर में पेंसिल हील्स का सहारा ले सकती हैं।
पार्टी के लिए शर्ट और स्कर्ट को कैसे स्टाइल करें?
अगर आपको पार्टी में जाना है और आप चाहती हैं कि लुक न सिर्फ स्टाइलिश हो बल्कि आरामदायर भी रहें तो सीक्विन्ड स्कर्ट के साथ एक सिल्क फैब्रिक के साथ बनी शर्ट पहनें और लुक को पूरा करने के लिए ब्लॉक हील्स भी ट्राई कर सकती हैं।
कैज़ुअल लुक के लिए शर्ट और स्कर्ट को कैसे स्टाइल करें?
अगर आप कैजुअल आउटिंग पर जाने वाली हैं, या फिर ट्रेंडी और कैजुअल लुक लेना चाहती हैं तो इसके लिए अपने आउटफिट का चुनाव करते वक्त आप डेनिम स्कर्ट के साथ एक ढीली शर्ट का सहारा ले सकती हैं। वहीं लुक को कुल और फंकी करने के लिए स्नीकर्स को जोड़े।
क्या लंबी स्कर्ट के साथ शर्ट पहनना ठीक है?
हां, लंबी स्कर्ट के साथ शर्ट को कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है, जैसे कि बेल्ट के साथ या टक-इन करके। टक इन करने के लिए आप पूरा टक करने से लेकर हाफ टक-इन स्टाइल को भी अपना सकती हैं।